वीडियो- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो बॉल न दिए जाने के बाद विराट कोहली ने जो किया वो कहां तक सही है?
अश्विन का विरोध करने के चक्कर में जेम्स एंडरसन ने गिरने की नई ऊंचाई छू ली
ऐसा करने से एंडरसन को क्या मिला, भई हमें तो नहीं मालूम. आपको पता लगे तो सूचित करें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
25 मार्च 2019 को आईपीएल में अश्विन ने बटलर को मांकड़ तरीके से आउट कर दिया. इसके बाद खूब बवाल हुआ. कई लोग बटलर के सपोर्ट में आए कई अश्विन के. क्रिकेट की नियम बनाने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने पहले अश्विन को सपोर्ट किया. बाद में यू-टर्न लेकर बटलर के पक्ष में दिखी. कई एक्सपर्ट्स, कई खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी. मामला शांत होता दिख ही रहा ही था कि इंग्लैंड के फास्ट बॉलर जेम्स एंडरसन ने फिर से हवा दे दी है. हवा क्या, आग ही लगा दी है. सोशल मीडिया पर भारतीयों के साथ ही दूसरे देशों के लोगों ने भी एंडरसन को रगड़ दिया है. ऐसा क्या किया एंडरसन ने? जर्नलिस्ट ग्रेग जेम्स ने अपने ट्विटर पेज पर एंडरसन का एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में एंडरसन, अश्विन की फोटो को कतरते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देखिए.
अश्विन ने जो भी किया था, उसकी खूब आलोचना हुई लेकिन जेम्स एंडरसन ने जो किया है इसे कतई सही नहीं कहा जा सकता है. अश्विन ने जो किया था वह क्रिकेट के नियमों के हिसाब से सही था फिर बात दिक्कत कहां आ रही है पता नहीं.
वीडियो- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो बॉल न दिए जाने के बाद विराट कोहली ने जो किया वो कहां तक सही है?
वीडियो- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो बॉल न दिए जाने के बाद विराट कोहली ने जो किया वो कहां तक सही है?
Advertisement









