The Lallantop

IPL डेब्यू पर छा गए डफी, RCB के पेसर के आगे बेबस दिखे SRH के धुरंधर

IPL 2026 के डेब्यू मैच में न्यूूजीलैंड के पेसर Jacob Duffy छा गए. उन्होंने लगातार 4 ओवर बॉलिंग की और इस दौरान RCB को ड्रीम स्टार्ट दिला दिया.

Advertisement
post-main-image
जैकब डफी ने IPL डेब्यू पर SRH के बैटर्स को खूब परेशान किया. (फोटो-AP)

न्यूजीलैंड के पेसर जैकब डफी ने 28 मार्च को IPL में ड्रीम डेब्यू किया. इस साल मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हुए डफी ने अपने डेब्यू मुकाबले में शानदार बॉलिंग की. सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ सीजन ओपनर में उन्होंने 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने SRH के टॉप ऑर्डर की एक न चलने दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डफी ने की जबरदस्त बॉलिंग

डफी RCB की ओर से पहला ओवर डालने आए. हालांकि, उनकी कंसिस्टेंसी और लाइन-लेंथ इतनी सटीक थी कि कप्तान रजत पाटीदार ने उन्हें लगातार 4 ओवर डलवा दिए. यानी उन्होंने अपना स्पैल पावरप्ले में ही खत्म कर लिया. लेकिन, इस दौरान उन्होंने SRH के दोनों ओपनर अभ‍िषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को एक ही ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी. उन्होंने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी आउट कर दिया. अपने 4 ओवर के स्पैल में उन्होंने महज 22 रन दिए. उनकी इकॉनमी महज 5.50 की रही.

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप हीरो ईशान किशन IPL में भी उसी फॉर्म में, RCB के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेली

Advertisement
हेजलवुड की नहीं महसूस होने दी कमी

टॉस जीतकर RCB ने पहले बॉलिंग का फैसला किया. कप्तान रजत पाटीदार के इस फैसले को जैकब डफी ने सही साबित कर दिया. मैच से पहले RCB के लिए सबसे बड़ी समस्या ये थी कि चोटिल जोश हेजलवुड की कमी को कौन पूरा करेगा? लेकिन, डफी ने उनकी कमी को महसूस नहीं होने दिया. हालांकि, उनके स्पैल पावरप्ले में ही खत्म हो जाने के कारण अंत में रोमारियो शेफर्ड से कप्तान को डेथ ओवर्स में बॉलिंग करानी पड़ी. वो थोड़े महंगे रहे इसी कारण SRH 200 का आंकड़ा भी पार करने में सफल रही.

ईशान-अनिकेत ने कराया 200 पार

शुरुआती झटकों से आए दबाव के बावजूद SRH के एक्टिंग कप्तान ईशान किशन ने टीम पर प्रेशर नहीं आने दिया. उन्होंने महज 38 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली. इसके दम पर टीम 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रही. उन्होंने चौथे विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन के साथ 53 गेंदों में 97 रनों की पार्टनरश‍िप की और टीम को मुश्किलों से उबारा. ईशान के आउट होने के बाद कमान अनिकेत वर्मा ने संभाली. अनिकेत ने अंत में महज 18 गेंदों में 43 रन ठोक दिए. इसके दम पर SRH की टीम 201 रन बनाने में सफल रही.

वीडियो: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच देखने ईशान किशन के पिता क्यों नहीं आए?

Advertisement

Advertisement