The Lallantop

ईशान किशन ने किया साफ! शमी की टीम इंडिया में वापसी की भूख कम नहीं हुई

Duleep Trophy Final : टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर Ishan Kishan दलीप ट्रॉफी के फाइनल की तैयारी में जुटे हैं. उनकी अगुवाई में ईस्ट जोन फाइनल में पहुंच चुकी है. सेमीफाइनल में टीम की जीत में दिग्गज Mohammed Shami ने बड़ा रोल निभाया था. अब उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर ईशान ने बड़ी बात कह दी है.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के ख‍िलाफ 5 विकेट झटके थे. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ पांच विकेट लिए, जिससे ईस्ट जोन 13 साल बाद फाइनल में पहुंचा है।
  • शमी टीम इंडिया से लगभग डेढ़ साल से बाहर हैं, लेकिन उनकी प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा और प्रदर्शन ने उन्हें वापसी के लिए प्रेरित किया है।
  • शमी की फॉर्म और कड़ी मेहनत की वजह से उनकी मौजूदगी ईस्ट जोन की टीम में आत्मविश्वास बढ़ा रही है और उनकी वापसी की संभावना बनी हुई है।

मोहम्मद शमी अपने कर‍ियर के आख‍िरी पड़ाव पर हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद से उनकी टीम इंडिया में एंट्री नहीं हुई है. लेकिन, अब भी टीम में वापसी के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ये बात खुद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कही है.

Advertisement

दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान ने शमी की जमकर तारीफ की. शमी को लेकर पूछे गए सवाल पर ईशान ने कहा कि आज भी उनमें वही कॉम्पिटिटिव जोश है, जो पहले था. यही उनके करियर को खास भी बनाता है.  

शमी के होने से बढ़ता है आत्मविश्वास

शमी ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के ख‍िलाफ 5 विकेट झटके थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण ईस्ट जोन 13 साल में पहली बार दलीप ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा है. ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब किशन से शमी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा,

Advertisement

शमी बेहतरीन ख‍िलाड़‍ियों में से एक हैं. वह इस खेल के लेजेंड रहे हैं. उन्होंने जब से बंगाल के लिए खेलना शुरू किया, तब से वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह लगातार विकेट ले रहे हैं. अपनी पूरी एनर्जी लगा रहे हैं. टीम इंडिया के लिए भी उन्होंने बहुत अच्छा शानदार बॉलिंग की है.

उन्होंने आगे कहा,

उम्र के बारे में कुछ कहना मुश्किल है. मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अगर वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं शमी भाई में वह भूख देखता हूं क्योंकि इस समय उस भूख को समझने के लिए मुझसे बेहतर कोई नहीं हो सकता. वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. खासकर हमारी टीम में उनके होने से हमें थोड़ा ज़्यादा आत्मविश्वास मिलता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी अभी टीम इंडिया जॉइन नहीं करेंगे, वजह उनका हालिया फॉर्म है!

सेमीफाइनल में भी शमी ने झटके थे 5 विकेट

दरअसल, किशन ने भी पिछले साल डोमेस्टिक टूर्नामेंट में अपनी शानदार फॉर्म की बदौलत ही टीम इंडिया में वापस जगह बनाई है. T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनकी टीम में एंट्री हुई. वहीं, शमी की बात करें तो, ये उनका 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा. इस दौरान उन्होंने 903 विकेट चटकाए हैं. हालांकि, इसके बावजूद उनकी भूख कमी नहीं हुई है.

किशन ने आगे बताया कि शमी हमेशा एक्सट्रा ओवर फेंकने के लिए तैयार रहते थे. ये टॉप लेवल पर बने रहने के लिए उनके डेडिकेशन को दर्शाता है. किशन ने कहा,

एक कप्तान के तौर पर उनकी कोशिशों को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा. क्योंकि शमी भाई खुद आकर मुझसे विकेट लेने के लिए अतिरिक्त ओवर मांगते थे. ऐसी चीजें हमेशा कप्तान का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं. जब आपके पास ऐसे बॉलर्स हों, जो आपके लिए विकेट लेने को तैयार हों. वैसे बॉलर्स का टीम में होना बहुत फायदेमंद होता है.

शमी ने सेमीफाइनल में दो बाउंड्री लगाकर मैच फिनिश किया था. इसे लेकर ईशान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अब वो एक ऑलराउंडर भी बन गए हैं. हालांकि, वो बहुत खुश हैं कि शमी उनकी टीम का हिस्सा हैं.  

टीम इंडिया में वापसी के लिए बेेेेताब हैं शमी?

ईशान के मुताबिक, लगभग 1.5 साल भले ही शमी टीम से बाहर हो, उनके जोश में कोई कमी नहीं आई है. किशन के मुताबिक, शमी का प्रदर्शन और रवैया यह साफ दिखाता है कि वह फिर से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए बेताब हैं. किशन का मानना है कि शमी की कॉम्पिटिटिव स्पिरिट अब तक कम नहीं हुई है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शमी जब अंतिम बार खेलने उतरे थे, तब उन्होंने 9 विकेट झटके थे. वो टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे सेकेंड हाईएस्ट विकेट टेकर थे. टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट मैट हेनरी ने लिए थे. उन्होंने 10 विकेट झटके थे. वहीं, 9 विकेट लेने वालो में शमी के अलावा वरुण चक्रवर्ती और मिशेल सैंटनर भी शामिल थे.

वीडियो: सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी की बॉलिंग पर बात, भारतीय टीम में लाने पर क्या कहा?

Advertisement