The Lallantop

धोनी के प्लेयर ने IPL2023 जीतते ही बोली ऐसी बात, फ़ैन भड़क गए!

बाद में देनी पड़ी सफाई.

Advertisement
post-main-image
कॉन्वे ने इस सीजन CSK के लिए बहुत रन बनाए थे (पीटीआई)

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार IPL खिताब जीत लिया है. बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया.टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका मार मैच खत्म किया. और इसके बाद CSK प्लेयर्स ने अलग-अलग तरीके से एन्जॉय किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कई लोगों ने ब्रॉडकास्टर्स से भी बात की. बात करने वालों में टीम के ओपनर डेवन कॉन्वे भी शामिल रहे. और इसी बातचीत में उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके लिए बाद में उन्हें जरूर पछतावा हुआ होगा. कॉन्वे ने कहा था,

'पर्सनली, ये मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है. एक IPL फाइनल, इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता. बहुत सारा क्रेडिट साथी लेफ्ट-हैंडर माइक हसी को जाता है. उनकी जगह लेना अच्छा है. यह बेहतरीन अनुभव था. मैं भाग्यशाली था कि पिछले सीजन के अंत में कुछ मैच खेलने को मिल गए थे. इसलिए एक आइडिया था कि ये कैसा है, प्रेशर कैसा है और टीम को मुझसे क्या उम्मीद होती है. साथ ही, साल के पहले ही मैच में इतना सपोर्ट मिलना निश्चित तौर पर मददगार था.'

Advertisement

रिपोर्ट्स का दावा है कि कॉन्वे के इसी बयान के बाद न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के फ़ैन्स गुस्सा हो गए थे. उनका मानना था कि कॉन्वे को ये नहीं बोलना था. क्योंकि उन्होंने न्यूज़ीलैंड के साथ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत रखी है. न्यूज़ीलैंड ने 2021 WTC फाइनल में भारत को हराया था. और अब कॉन्वे ने अपने बयान पर सफाई दी है.

लोकल अख़बार RNZ से बात करते हुए कॉन्वे बोले,

'मैं सोचता हूं कि ये मेरे करियर की बेस्ट T20 जीत है, मैं ये नहीं कहूंगा कि ये मेरी बेस्ट जीत है. लेकिन निश्चित तौर पर यह मेरे करियर की बेस्ट T20 जीत या अचीवमेंट है. साथ ही, न्यूज़ीलैंड के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतना निश्चित तौर पर बहुत खास था.'

Advertisement

कॉन्वे ने IPL2023 में चेन्नई के लिए 672 रन बनाए थे. अब वह एक सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं. कॉन्वे ने साल 2021 में रुतुराज द्वारा बनाए गए 635 रन्स को पीछे छोड़ा. इस मामले में सबसे आगे माइक हसी हैं. हसी ने IPL2013 में 733 रन बनाए थे.

इस सीजन कॉन्वे के अलावा CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 590, शिवम दुबे ने 418, अजिंक्य रहाणे ने 326 रन बनाए.जबकि रविंद्र जडेजा ने 190, अंबाती रायुडु ने 158, मोईन अली ने 124 और एमएस धोनी ने 104 रन का योगदान दिया.

जबकि बोलर्स में तुषार देशपांडे ने 21 विकेट निकाले. इनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 20, मतीशा पतिराना ने 19, दीपक चाहर ने 13, महीष तीक्षणा ने 11, मोईन अली ने नौ और आकाश सिंह ने पांच विकेट लिए. टीम ने इसी मिले-जुले प्रदर्शन के दम पर IPL2023 का खिताब अपने नाम किया.

वीडियो: CSK चैंपियन बनीं, पांड्या के इस फैसले से नाराज़ हैं दिग्गज़!

Advertisement