The Lallantop

रोहित ने बताया, MI को किसकी वजह से देखना पड़ा ये दिन

मुंबई इंडियंस को एक और हार मिली. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ चेज करते हुए रोहित की टीम बिखर गई और श्रेयस एंड कंपनी के हाथ एक और जीत लगी. डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए इस मैच को हारने के बाद रोहित ने अपनी बोलिंग की तारीफ की.

Advertisement
post-main-image
Rohit Sharma अपनी टीम की बैटिंग से निराश हैं. (PTI/BCCI/Screengrab)

मुंबई इंडियंस को एक और हार मिली. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ चेज करते हुए रोहित की टीम बिखर गई और श्रेयस एंड कंपनी के हाथ एक और जीत लगी. डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए इस मैच को हारने के बाद रोहित ने अपनी बोलिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'ऐसी पिच पर हम ऐसे टोटल को किसी भी दिन चेज करना चाहेंगे. कोलकाता की पारी के दूसरे हाफ में जैसे चीजें घटीं वो दिखाता है कि हमारी बोलिंग यूनिट ने कितना कमाल का एफर्ट डाला. आज बुमराह खास थे. लेकिन मैं अपनी टीम की बल्लेबाजी से निराश हूं.'

रोहित ने MI की बैटिंग पर निराशा जाहिर करते हुए आगे कहा,

Advertisement

'मैं सोचता हूं कि इस पिच पर स्कोर सही था. लेकिन हम बल्ले से खराब रहे. हम यहां अपना चौथा गेम खेल रहे थे इसलिए हमें पता था कि ऐसी पिच से क्या उम्मीद करनी चाहिए. कुछ गेंदें थीं जो अच्छी थीं, लेकिन ये तो होता ही रहता है. हमें पता था कि सीम बोलर्स को मदद मिलेगी, लेकिन हमने अच्छी बैटिंग नहीं की. पार्टनरशिप नहीं की और आज हमारे साइड से ये चीज मिसिंग थी.'

जब रोहित से पूछा गया कि क्या ये स्कोर ज्यादा था? तब रोहित ने कहा,

'जिस तरीके से उन्होंने पहले 10 ओवर्स में बैटिंग की, मैं सोचता हूं कि वे पहले 10 या 11 ओवर में 100 पर थे. लेकिन फिर हमने जिस तरह वापसी की, वह कमाल थी. बुमराह खास थे. उनकी और पूरी बोलिंग यूनिट की ओर से कमाल का एफर्ट. बल्लेबाजों ने आज हमें नीचा दिखाया. हमारी तो यही कहानी रही है. गेंद और बल्ले दोनों से लगातार अच्छी परफॉर्मेंस नहीं हो पाई है. हम आज भी यह नहीं कर पाए.'

Advertisement

मैच की बात करें तो रोहित ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. लंबे वक्त से नाकाम हो रहे वेंकटेश अय्यर को आज दोबारा से ओपनिंग मिली. और उन्होंने पहले ओवर से ही मुंबई के बोलर्स को कूटना शुरू कर दिया. अय्यर ने सिर्फ 24 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. जबकि लंबे वक्त के बाद टीम में वापस आए दूसरे ओपनर अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए. नंबर तीन पर आए नीतीश राणा ने भी 26 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली.

लेकिन टीम का मिडल ऑर्डर फिर से फेल रहा. यहां रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. अंत में KKR की पारी 165 रन पर खत्म हुई. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट निकाले. जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही, कप्तान रोहित पहले ही ओवर में आउट हो गए. दूसरे ओपनर ईशान किशन ने जरूर 43 गेंदों पर 51 रन बनाए. लेकिन उन्हें दूसरे एंड से कोई सहयोग नहीं मिला. 15 रन के साथ कायरन पोलार्ड मुंबई के दूसरे हाईएस्ट स्कोरर रहे. KKR के लिए पैट कमिंस ने तीन और आंद्रे रसल ने दो विकेट निकाले.

IPL 2022: चहल की गेंदबाजी ने एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स को जिताया मैच

Advertisement