The Lallantop

मैच भले ही पंजाब ने जीता, लेकिन 'मैन ऑफ द मैच' तो कैमरापर्सन को मिलना चाहिए था!

कैमरापर्सन ने भला ऐसा क्या कर दिया?

Advertisement
post-main-image
अश्विन ने धवन को वॉर्निंग दी थी. (Screengrab/Jio cinema)

तारीख 25 मार्च 2019. राजस्थान और पंजाब (Rajasthan Vs Punjab) के बीच जयपुर में IPL का लीग मैच खेला जा रहा था. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 197 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. लेकिन राजस्थान ने भी इसका शानदार जवाब दिया और टीम एक विकेट खोकर 108 रन बना चुकी थी. जॉस बटलर (Jos Buttler) बॉलर्स की खूब कुटाई कर रहे थे. तभी पारी का 13वें ओवर डाल रहे अश्विन (R Ashwin) ने जॉस बटलर को मांकडिंग पर आउट कर दिया. जिसके बाद इसको लेकर खूब विवाद हुआ. 

अब आते हैं 5 अप्रैल 2023 की तारीख पर. गुवाहाटी में पंजाब और राजस्थान की टीम्स फिर आमने-सामने थीं. अश्विन राजस्थान के लिए पारी का सातवां ओवर लेकर आए थे. इस दौरान जब वो चौथी गेंद फेंकने जा रहे थे, तभी नॉन-स्ट्राइक पर खड़े शिखर धवन क्रीज छोड़कर ठीक-ठाक आगे निकल जाते हैं. जिसके बाद अश्विन गेंद को अपने हाथ से नहीं छोड़ते हैं और आधे एक्शन पर ही खुद को रोककर धवन को वॉर्निंग देते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अश्विन के पास हालांकि उन्हें रन आउट करने का मौका था, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया. सबसे मजेदार बात ये रही कि अश्विन के ऐसा करते ही स्क्रीन पर जॉस बटलर को दिखाया गया, जो तब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. बटलटर और अश्विन अब एक ही टीम में हैं. इधर ये पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. जॉन्स नाम के यूजर ने लिखा,

Advertisement

'बटलर अब सुरक्षित महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि अन्ना उन्हीं की टीम में हैं'
 

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘अश्विन ने मांकडिंग (रन आउट) इसलिए नहीं किया क्योंकि धवन टुक-टुक (काफी धीमे) खेल रहे थे.’

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,
‘ऐसा करने के बाद कैमरामैन की सैलरी बढ़ा दी जानी चाहिए

वहीं एक और यूजर ने लिखा,

‘बटलर के सामने फ्लैशबैक आ गया होगा’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

इस मैच का असली ‘मैन ऑफ द मैच’ कैमरामैन है.’

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने चार विकेट खोकर 197 रन बनाए. कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 86 रन की नाबाद पारी खेली. तो प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 34 गेंदों पर 60 रन बना डाले. जितेश शर्मा ने भी 27 रन की पारी खेली. राजस्थान के लिए जेसन होल्डर ने दो, चहल और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया.

जवाब में राजस्थान की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. टीम ने अश्विन को ओपन करने भेजा, जो काम नहीं आया. टीम के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली. जबकि शिमरॉन हेटमायर ने 36 और ध्रुव जुरेल ने 32 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली. जबकि रियान पराग ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए. पंजाब के लिए नाथन एलिस ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए.

वीडियो: धोनी के छक्कों के बीच गौतम गंभीर क्यों ट्रेंड हुए?

Advertisement