The Lallantop

मुंबई पैसेंजर बन के चालू होती है और एक्सप्रेस बन के खतम

आईपीएल के नौवें सीज़न की हाइलाइट्स, खबरें और तमाम मुंहपेलई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हर बार के आईपीएल के जैसे इस बार भी मुंबई इंडियन्स ने शुरुआत बहुत धीमी की. और आखिर में रेलमपेल मचाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-फोर में आकर बैठ गयी है. तीसरे नम्बर पर. सन्डे को हुए मैच में क्रुनाल पंड्या ने दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में भूसा भर दिया. 37 गेंद पर 86 रन बनाये. उन्हें रोहित शर्मा के आउट होने के बाद प्रमोशन मिला और वन-डाउन भेजा गया. आते ही धूम मचा दी. जहां देखो वहीँ बाउंड्री. दूसरे विकेट के लिए मार्टिन गप्टिल के साथ 50 गेंद में 98 रन की पार्टनरशिप की. कुल मिलकर अपनी पूरी इनिंग्स में 6 छक्के और 7 चौके के साथ 232.43 का स्ट्राइक रेट बनाकर रखा. सेंचुरी मारने के मूड में लग रहे थे लेकिन क्रिस मॉरिस ने उनका मिडल स्टम्प उखाड़ दिया. आउट होने के बाद पंड्या को सचिन से शाबाशी मिली.
मुंबई के 207 रन के टार्गेट के जवाब में दिल्ली की टीम शुरू से ही हड़बड़ी में दिखी. रेगुलर इंटरवल पर विकेट गिरते ही रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए.


रैना की नयी पार्टनरशिप

सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका को बेटी हुई है. सुरेश रैना ने आईपीएल के नौ सालों के इतिहास में पहली बार कोई मैच मिस किया. उन्हें अपनी बच्ची के जन्म के वक़्त एम्स्टर्डम में होना था जहां उनकी पत्नी मौजूद थीं. 15 मई को रैना को बेटी हुई. उन्होंने उसका नाम ग्रेसिया रखा है.
Suresh Raina



कोहली ने बघारा ज्ञान

विराट कोहली ने ट्विटर पर ज्ञान बघारा है. कह रहे हैं कि भगवन ने जो भी दिया है उसके लिए हमें उसका धन्यवाद कहना चाहिए. साथ ही एक फ़ोटो डाली है. सोशल मीडिया पर भी काफी पायी जा रही है. देखें:
https://twitter.com/imVkohli/status/731885672341110785


पंड्या बंधुओं की इन्स्टा-फोटू

हार्दिक पंड्या और क्रुनाल पंड्या ने एक दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाई और वो डाली इन्स्टाग्राम पे. देखने पे लगता है कि शायद क्रुनाल की धांसू बैटिंग के बाद दोनों पार्टी करने निकले होंगे. फ़ोटो पर आठ घंटे एमिन साढ़े सत्रह हज़ार लाइक आ चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement