16-17 जून की दरम्यानी रात. फुटबॉल वर्ल्ड कप के दो फ्यूचर स्टार्स मैदान पर उतरे. किलियन एमबापे और एर्लिंंग हालैंड. दोनों ने अपनी टीम के लिए 2-2 गोल मारे. दोनों को कई उपमाएं मिलीं. कहा गया ये वर्ल्ड कप इन यंग्सटर्स का है. गोल्डन बूट की दौड़ इन्हीं दोनों के बीच होगी. जरा ठहरिये.
FIFA World Cup 2026 : मेसी की ऐतिहासिक हैट्रिक, धमाकेदार जीत से अर्जेंटीना का आगाज
FIFA World Cup 2026 : अल्जीरिया के खिलाफ Lionel Messi ने लगाई वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक. छठा वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले प्लेयर बने. जर्मनी के Miroslav Klose के सबसे ज्यादा 16 गोल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.


ये बातें हुए अभी चंद घंटे भी नहीं बीते. लियोनल मेसी ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. 17 जून की सुबह अर्जेंटीना ने अपना अभियान अल्जीरिया के खिलाफ शुरू किया. बेशक फैंस लियोनल मेसी को देखने पहुंचे थे. उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया. कंसास की इस रात को मेसी ने खास बना दिया.
मेसी ने क्लोज़ की कर ली बराबरी24 जून को मेसी 39 साल के हो जाएंगे. ये उनका छठा फीफा वर्ल्ड कप है. ऐसे में ये बातें हो रही थीं कि मेसी से ज़्यादा खतरनाक इस बार यंग्सटर्स होंगे. लेकिन, 38 साल के इस अधेड़ फुटबॉलर ने अपना बेस्ट बचाकर रखा था. 2022 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान ने अपने 200वें इंटरनेशनल मैच को यादगार बना दिया.
मेसी ने वर्ल्ड कप में पहली बार हैट्रिक लगाई. मेसी ने पहले हाफ में एक और दूसरे हाफ में दो गोल दागे. इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा 16 गोल करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. ये रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़ के नाम था. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्राजील के रोनाल्डो हैं. वहीं, एक्टिव प्लेयर्स में एमबापे के नाम 14 गोल हैं.
ये भी पढ़ें : डेब्यू वर्ल्ड कप, 1.6 लाख की आबादी, क्यूरासाओ के लिवानो कोमेनेन्सिया ने इतिहास बना दिया
मेसी ने कैसे आसान बना दी जीत?अगर मैच के स्कोरलाइन को देखेंगे तो यही नज़र आएगा कि अर्जेंटीना ने डोमिनेट कर 3-0 से अल्जीरिया को हराया. लेकिन, अगर आप मैच के आंकड़े देखेंगे तो ये समझ जाएंगे की जितनी आसान ये जीत गत चैंपियन की नज़र आ रही है. उतनी आसान ये जीत नहीं थी. गेंद के पोजेशन से लेकर गेम चलाने तक. अल्जीरिया बिल्कुल कंधे से कंधा मिलाकर खेली. गेंद पोजेशन उनके पास ही ज़्यादा थी. फिर भी इस मैच का एक ही बड़ा अंतर था. लियोनल मेसी.
मेसी ने मैच के 16वें मिनट, 60वें मिनट और 76वें मिनट में गोल दागा. दूसरा गोल गोलकीपर की गलती से हुआ. वरना बाकी दो गोल मेसी का ब्रिलिएंस ही था. लुुुका जि़दान की जगह कोई भी होता तो वो बॉल नहीं रोक पाता. यही नहीं मेसी का टच मैप और हैरान करने वाला है. वो मैैच के मैदान में हर जगह मौजूद थे. चाहे वो अटैक हो या डिफेंस. मेसी ने मैच के दौरान कुल 57 टच किए. इनमें तीन गोल के अलावा डिफेंसिव थर्ड से बॉल जीतकर लाना भी शामिल है.
मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगेमेसी अब इस वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस में अब सबसे आगे हैं. मुकाबले से पहले शायद ही किसी ने इसकी उम्मीद की होगी. किलियन एमबापे, एर्लिंग हालैंड, काई हैवर्ट्ज जैसों को दावेदार बताने वाले भी अब मेसी को खारिज करने की गलती नहीं करेंगे.
मेसी भले ही अब यूरोप की टॉप लीग्स में नहीं खेलते. वो मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं. लेकिन, 38 साल का ये जादूगर अपना जादू नहीं खोया है. अपने पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनकर उन्होंने ये साबित कर दिया. पूरा इंटरनेट एक बार फिर मेसीमय हो चुका है.
2016 में इंटरनेशनल फुटबॉल छोड़ने का बना लिया था मनएक दशक पहले मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया था. पहले 2014 में जर्मनी से फीफा वर्ल्ड कप फाइनल और 2016 में चिली से कोपा अमेरिका के फाइनल में हार के बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले ली थी. लेकिन, दो महीने बाद उन्होंने अपना फैसला बदला और एक के बाद एक इतिहास रचते चले गए.
2021 और 2024 में उन्होंने कोपा अमेरिका, 2022 में फीफा वर्ल्ड कप, 2022 में ही उन्होंने कॉन्मेबोल-यूएफा चैंपियनशिप में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया. अब उनकी नज़र एक बार फिर 2026 फीफा वर्ल्ड कप पर है.
ग्रुप जे के पहले मुकाबले में अल्जीरिया को हराकर एक बार फिर उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की है. हैट्रिक ने उनके परफॉर्मेंस को और खास बना दिया है. अब एक गोल करते ही वो वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन जाएंगे. 22 जून को अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया से भिड़ना है.
वीडियो: केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने लियोनल मेसी पर क्या आरोप लगाए?

















