The Lallantop

दिल्ली से मैच में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 3 छक्कों से इतिहास रच देंगे

इंडियन बैटर्स की तरफ से IPL के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड SRH के बैटर अभिषेक शर्मा के नाम है. अभिषेक ने IPL 2024 में धुआंधार बैटिंग करते हुए 42 छ्क्के जड़े थे. लेकिन, अब उनका रिकॉर्ड खतरे में हैं. 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला, तो वह अभिषेक के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 रिकॉर्ड ब्रेकिंग साल रहा है. (फोटो-PTI)

IPL 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला राजस्थान (RR) को जीतना जरूरी है. हालांकि, दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान को हराकर उसका समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी. इस मुकबाले में RR के 'वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर भी सबकी नजर होगी. अपनी पावर हिटिंग की वजह से सूर्यवंशी ‘टॉक ऑफ टाउन’ में रहते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिल्ली के खिलाफ सूर्यवंशी एक बड़ी निजी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. इस मुकाबले में जब वह बैटिंग करने उतरेंगे तो उनके पास इंडियन बैटर के तौर पर IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम करने का मौका होगा.

किस इंडियन के नाम सबसे ज्यादा छक्के?

इंडियन बैटर्स की तरफ से IPL के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद सनराइजर्स के बैटर अभिषेक शर्मा के नाम है. अभिषेक ने IPL 2024 में धुआंधार बैटिंग करते हुए 42 छ्क्के लगाए थे. लेकिन, अब उनका रिकॉर्ड खतरे में हैं. 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला तो वह अभिषेक के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

Advertisement
40 छक्के लगा चुके हैं सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के फायरब्रांड बैटर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में जबरदस्त फॉर्म में हैं. इस सीजन में कुछ मैचों को छोड़ दें तो बाकी मुकाबले में सूर्यवंशी के बल्ले से लगातार रन आए हैं. मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा 40 छ्क्के लगाए हैं. एक सीजन में अभिषेक के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें बस 3 सिक्सेस की जरूरत है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगर वैभव 3 छक्के लगा देते हैं तो वह भारत की तरफ से IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बैटर बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: सुनील नारायण और कगिसो रबाडा नहीं, इस इंडियन पेसर ने डाली सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स

जबरदस्त फॉर्म में हैं वैभव

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने सिर्फ 11 इनिंग्स में 40 छक्के जड़े हैं. इस सीजन में उन्होंने अब तक 440 रन बनाए हैं. इनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा रन उन्होंने छक्कों के जरिए स्कोर किए. IPL 2026 वैभव के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग साल रहा है. इस साल वह पहले ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. साल 2010 में मुरली विजय ने CSK की तरफ से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ मैच में 11 छ्क्के लगाए थे. 25 अप्रैल 2026 को वैभव सूर्यवंशी ने SRH के विरुद्ध खेलते हुए 12 छक्के जड़ दिए. इस मैच में उन्होंने 36 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी.

Advertisement
IPL के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

ओवरऑल IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने IPL 2012 में 59 छ्क्के जड़े थे. वहीं, IPL 2019 में आंद्रे रसेल ने 52 छक्के लगाए. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिर क्रिस गेल का नाम है. साल 2013 में 'यूनिवर्स बॉस' ने फिर धमाकेदार बैटिंग करते हुए 51 छक्के लगाए थे. 

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement