वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ढाका टेस्ट में मेजबान बांग्लादेश के हाथों 104 रनों से मिली हार के बाद टीम वैसे ही संकट से जूझ रही थी. अब ICC की कार्रवाई से टीम WTC की रेस में और पिछड़ गई है.
पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन! WTC पॉइंट्स टेबल में लुढ़की टीम
Pak vs Ban : ढाका टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है. टीम पर ICC ने स्लो ओवर रेट के कारण न सिर्फ जुर्माना लगाया है, बल्कि पॉइंट्स भी काट लिए हैं.


पाकिस्तान टीम के लिए ये हार ऐतिहासिक थी. टीम को पहली बार बांग्लादेश में टेस्ट मैच में हार मिली है. इसके चलते दो मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम 0-1 से पिछड़ गई है. लेकिन, उनकी संकट सिर्फ इस हार तक सीमित नहीं है. ICC ने मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट रखने के कारण टीम पर बड़ा एक्शन ले लिया है.
क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने टीम पर मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया है. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में पाकिस्तान के खाते से 8 पॉइंट्स भी काट लिए हैं. ICC की इस सजा के बाद WTC में पाकिस्तान की हालत काफी खराब हो गई है.
पाकिस्तान के खाते में सिर्फ 4 पॉइंट्स बचे हैं. वो इस साइकिल में अब 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. यह टीम WTC पॉइंट्स टेबल में सिर्फ वेस्टइंडीज से ऊपर है. इस झटके ने पाकिस्तानी टीम की WTC फाइनल की राह और मुश्किल बना दी है.

ये भी पढ़ें : ‘मुझे अपनी वैल्यू साबित नहीं करनी’, 2027 वर्ल्ड कप पर कोहली का सेलेक्टर्स को जवाब
PAK पर क्यों हुआ बड़ा एक्शन?ICC के मुताबिक, ढाका टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित समय में 8 ओवर कम फेंके थे. ICC के नियमों के हिसाब से निर्धारित समय में ओवर पूरा नहीं होने पर प्रति ओवर के दर से 5 फीसदी मैच फीस काटी जाती है. साथ ही WTC में 1 पॉइंट भी कम किया जाता है. इसी वजह से पाकिस्तानी टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. साथ ही 8 पॉइंट्स काटे गए हैं.
पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने ICC की ओर से लगाए गए आरोप को मान लिया है. कप्तान के दोष स्वीकार करने के बाद मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. टीम पर स्लो-ओवर रेट के आरोप अंपायर्स लगाते हैं. इस मुकाबले के दौरान रिचर्ड कैटलबोरो और कुमार धर्मसेना ऑन फील्ड अंपायर थे. वहीं, अलाउद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर और गाजी सोहेल फोर्थ अंपायर थे. इसके बाद ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने टीम को ये सजा सुनाई.
ये WTC साइकिल में सिर्फ दूसरी बार है, जब किसी टीम पर ICC ने एक्शन लिया है. इससे पहले, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान लॉर्ड टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए इंग्लिश टीम के भी 2 पॉइंट्स काटे गए थे.
वीडियो: PCB फिर लेगी यू-टर्न, शान मसूद की जगह लेंगे बाबर आज़म






















