The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 Sunil Narine and Kagiso Rabada did not GT pacer Mohammed Siraj bowled most dot balls

IPL 2026: सुनील नारायण और कगिसो रबाडा नहीं, इस इंडियन पेसर ने डाली सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स

IPL 2026 में दुनियाभर के कई धुरंधर बॉलर्स खेल रहे हैं. लेकिन, डॉट बॉल्स डालने के मामले में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा बरकरार है.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (अपडेटेड: 17 मई 2026, 02:32 PM IST)
Ipl 2026, most dot balls ipl 2026, mohammed siraj most dot balls ipl 2026, gt pacer mohammed siraj
IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स डालने वाले बॉलर्स में सुनील नारायण और कगिसो रबाडा़ शामिल हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 का सीजन धीरे-धीरे समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है. मौजूदा सीजन में अब तक 60 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. हमेशा की तरह इस सीजन में भी बैटर्स का दबदबा रहा. IPL एक ऐसी लीग है जहां पिचेस ज्यादातर बैटर्स के फेवर में होती हैं. इसके बावजूद, IPL 2026 में कई ऐसे बॉलर्स हैं जिन्होंने अपनी शानदार बॉलिंग के चलते दुनियाभर के नामी बल्लेबाजों को छकाया है. इन बॉलर्स ने मौजूदा सीजन में दर्जनों डॉट बॉल्स डाली हैं. इस आर्टिकल में उन 5 बॉलर्स के बारे में बताएंगे, जो IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स डाल चुके हैं.

मोहम्मद सिराज

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के पेसर मोहम्मद सिराज ने अपनी बॉलिंग में काफी कंट्रोल दिखाया. कुछ मैचों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी मुकाबलों में सिराज ने नियंत्रित गेंदबाजी की. यही वजह है कि वह इस सीजन सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स डालने में सफल रहे. सिराज IPL 2026 में अब तक 13 इनिंग्स में 138 डॉट बॉल्स डाल चुके हैं. बीते सीजन भी सिराज डॉट बॉल्स डालने में अव्वल रहे थे. IPL 2025 में उन्होंने 151 डॉट बॉल्स डाली थीं.

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा सटीक लाइन लेंथ पर बॉलिंग करने के लिए फेमस हैं. इस सीजन में भी उन्होंने ज्यादातर मुकाबले में नपी-तुली बॉलिंग की है. IPL 2026 में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा डॉट बॉल्स डालने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. इस सीजन उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए शानदार बॉलिंग करते हुए अब तक 137 डॉट बॉल्स डाली हैं. यह उनकी बॉलिंग का कमाल है, जिसकी वजह से वह लगातार पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. कगिसो रबाडा 13 इनिंग्स में 21 विकेट ले चुके हैं. IPL 2026 में वह सबसे ज्यादा विकेट 22 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार से सिर्फ एक विकेट पीछे हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में KKR के इस यंग्सटर का जलवा! टीम इंडिया को मिलने वाला है फ्यूचर स्टार

मोहम्मद शमी

LSG के पेसर मोहम्मद शमी ने IPL 2026 में अपनी बॉलिंग में काफी संयम दिखाया. शमी बीते सीजन की अपेक्षा इस साल IPL में बहुत कंसिस्टेंट रहे. उनकी बॉलिंग धारदार दिखी. मौजूदा सीजन में वह सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स डालने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. IPL 2026 में शमी 12 इनिंग्स में 122 डॉट बॉल्स डाल चुके हैं.

सुनील नारायण

वेस्टइंडीज से ताल्लुक रखने वाले सुनील नारायण को मिस्ट्री स्पिनर कहा जाता है. उन्होंने कई बार अपनी मिस्ट्री स्पिन से अपोनेंट टीमों को चौंकाया है. इस सीजन भी उन्होंने सुपर ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए KKR को मैच जिताया था. IPL 2026 में उनका दबदबा बरकार है. इस सीजन वह डॉट बॉल्स डालने में चौथे नंबर पर हैं. सुनील नारायण 11 इनिंग्स में 113 डॉट बॉल्स डाल चुके हैं.

भुवनेश्वर कुमार

RCB के पेसर भुवनेश्वर कुमार के लिए IPL 2026 ड्रीम सीजन रहा है. मौजूदा टूर्नामेंट में वह सबसे सफल बॉलर हैं. वह 12 इनिंग्स में 22 विकेट चटका चुके हैं. पर्पल कैप की रेस में भुवी सबसे आगे हैं. इस सीजन उन्होंने अपनी इम्पैक्टफुल बॉलिंग से सबका ध्यान खींचा. IPL 2026 में वह सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स डालने वाले पांचवें बॉलर हैं. इस सीजन भुवनेश्वर कुमार ने 12 पारियों में अब तक 112 डॉट बॉल्स डाली हैं. 

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()