The Lallantop

लुंगी एनगिडी की चोट कितनी खतरनाक, क्या लंबे समय तक क्रिकेट से हो जाएंगे दूर?

यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुई. इस ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब के बैटर प्रियांश आर्या ने मिड ऑफ के ऊपर से स्ट्रोक लगाया. गेंद हवा में थी और वहां पर एनगिडी मौजूद थे. उन्होंने कैच लपकने के लिए पूरा अटैम्प्ट किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए. इसके बाद, वह जमीन पर उलटा गिरे. इस दौरान उनके सिर का पिछला हिस्सा ग्राउंड पर जोर से टकरा गया.

Advertisement
post-main-image
लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रयास में चोटिल हुए. (फोटो- PTI)

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) को जबरदस्त झटका उस वक्त लगा, जब टीम के पेसर लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) इंजर्ड हो गए. उनकी चोट इतनी भयंकर थी कि उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. वह खड़े नहीं हो पा रहे थे.  इसके कारण पहली बार IPL में ग्राउंड पर एंबुलेंस को लाना पड़ा. उन्हें कैच लेने के प्रयास में सिर में चोट लगी. हालांकि, जिस तरह से एनगिडी परेशान दिखे, उससे लगा कि उनकी काफी गंभीर हो सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
तीसरे ओवर में हुई घटना

यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुई. इस ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब के बैटर प्रियांश आर्या ने मिड ऑफ के ऊपर के स्ट्रोक लगाया. गेंद हवा में थी और वहां पर एनगिडी मौजूद थे. उन्होंने कैच लपकने के लिए पूरा अटैम्प्ट, लेकिन पकड़ नहीं पाए. इसके बाद, वह जमीन पर उलटा गिरे. इस दौरान उनके सिर का पिछला हिस्सा ग्राउंड जोर से टकरा गया. 

DC ने दिया अपडेट

दिल्ली कैपिटर्स ने चोटिल एनगिडी पर अपडेट दिया है. फ्रेंचाइजी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है. दिल्ली कैपिटल्स ने X पर लिखा, 

Advertisement

एनगिडी की हालत स्थिर हैं उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्च कर दिया जाएगा. 

दिल्ली कैपिटल्स का X पर पोस्ट
दिल्ली कैपिटल्स का X पर पोस्ट

 

ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ जड़ी तूफानी सेंचुरी, अब पोटिंग लगाएंगे शशांक की क्लास!

Advertisement

एनगिडी ग्राउंड पर गिरने के बाद उठ नहीं पाए. वह काफी दर्द में थे. वह बोल नहीं पा रहे थे. उन्होंने आंखें बंद कर लीं. फीजियो ग्राउंड पर आए उन्होंने इलाज किया. लेकिन, एनगिडी खड़े नहीं हो पाए. उन्हें स्ट्रैचर पर भी ले जाने की कोशिश की गई, जो नाकाम रही. बाद में एम्बुलेंस के जरिए ग्राउंड से बाहर ले जाया गया. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब  ग्राउंड किसी प्लेयर के घायल होने पर उसे एम्बुलेंस लेने आई हो. 

शानदार फॉर्म में एनगिडी

IPL 2026 में लुंगी एनगिडी शानदार फॉर्म दिखाई. वह इस सीजन अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर हैं. उन्होंने 6 इनिंग्स में 7 विकेट चटकाए हैं. उनकी बेस्ट बॉलिंग 27 रन पर 3 विकेट है. वह दिल्ली कैपिटल्स के पेस अटैक को लीड कर रहे हैं. एनगिडी अपनी बॉलिंग वैरिएशन के लिए फेमस हैं.

विप्रज निगम कनकशन सब्स्टीट्यूट

लुंगी एनगिडी के चोटिल होने के बाद, विप्रज निगम को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर लाया गया. विप्रज लेग स्पिनर हैं. उन्होंने पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में बॉलिंग भी की. विप्रज को इस मुकाबले में एक विकेट मिला.  
 

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement