IPL 2026 में 4 मई को उन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा, जो इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मौजूदा सीजन में परफॉर्मेंस बहुत शर्मनाक रही है. दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है. लेकिन दोनों टीमों के प्लेयर्स अभी भी अपनी फॉर्म वापस पाना चाहेंगे.
MI के बैटर्स को प्रिंस यादव और मोहसिन खान की काट निकालनी होगी, प्लेऑफ दांव पर
IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ LSG का रिकॉर्ड बहुत दमदार है. दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ ने 6 और मुंबई इंडियंस ने 2 मुकाबले जीते हैं.


IPL 2026 में LSG की हालत खस्ता है. इस सीजन उसने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं. लखनऊ को ये जीत सनराइजर्स हैदराबाद और KKR के खिलाफ मिली. इसके बाद LSG की हार का सिलसिला शुरू हुआ, जो अभी तक नहीं थमा.
लखनऊ की टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है. इस दौरान उसे GT, RCB, PBKS, RR और KKR के खिलाफ हार मिली. टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है. मुंबई के खिलाफ ऋषभ पंत की टीम इस हार के सिलसिले को रोकना चाहेगी.
IPL 2026 में लखनऊ की तरह मुंबई इंडियंस का भी हाल है. हार्दिक पंड्या की टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है. पिछले 3 मैचों में उसने 2 मुकाबले CSK से हारे और एक मैच में उसे SRH ने हराया. MI ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें 2 जीते और 7 हारे हैं. 4 अंकों के साथ MI की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: सुनील नारायण जैसा कोई नहीं! IPL में जो-जो रिकॉर्ड्स बनाए, शायद ही कोई बना पाए
रिकल्टन और नमन धीर बड़ा चैलेंजलखनऊ की टीम जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी, तो उसे MI के बैटर रियान रिकल्टन और नमन धीर से तगड़ी चुनौती मिलेगी. मुंबई के ये दोनों बैटर इस सीजन कंसिस्टेंट परफॉर्मर हैं. रिकल्टन IPL 2026 में 7 इनिंग्स में 297 रन बना चुके हैं. वहीं, नमन धीर ने 9 पारियों में 233 रन स्कोर किए हैं.
अगर LSG के खिलाफ ये दोनों बैटर चल गए, तो मुबंई बड़ा स्कोर बना सकती है. रिकल्टन और नमन धीर को आउट करना लखनऊ के बॉलर्स की प्रायोरिटी होगी. कप्तान ऋषभ पंत चाहेंगे कि प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी और मोहसिन खान इन दोनों बैटर्स को जल्दी आउट करें. ये बॉलर्स इस सीजन लखनऊ के सबसे सफल बॉलर रहे हैं. मौजूदा टूर्नामेंट में प्रिंस यादव ने 13 और मोहसिन खान ने 9 विकेट लिए हैं.
इस मुकाबले में अगर MI को हराना है, तो लखनऊ के बैटर्स को भी परफॉर्म करना होगा. इस सीजन लखनऊ की बैटिंग क्लिक नहीं कर पाई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाए हैं. उन्होंने 212 रन स्कोर किए हैं. मार्श के अलावा एडेम मारक्रम ने 193 रन बनाए हैं.
MI vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्डIPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ LSG का ओवरऑल रिकॉर्ड बहुत दमदार है. दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ ने 6 और मुंबई इंडियंस ने 2 मुकाबले जीते. इसके अलावा, वानखेड़े पर भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ LSG को बढ़त हासिल है. दोनों टीमों के बीच इस ग्राउंड पर 3 मैच हुए हैं. इनमें से 2 मैच लखनऊ ने और एक मैच मुंबई ने जीता.
कुल मिलाकर स्टैट्स के आधार पर मुंबई के खिलाफ लखनऊ का पलड़ा भारी है. 4 मई को होने वाले मुकाबले को दोनों टीमें जीतना चाहेंगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम किसको डॉमिनेट करती है?
वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?


















