इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का मंच सज गया है. दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग की शुरुआत होने में बस एक दिन बाकी है. आईपीएल के 19वें सीजन में सभी टीमें अपनी ताकत दिखाने को तैयार हैं. इस दौरान हर टीम की नजर ट्रॉफी पर होगी. हर सीजन की तरह इस बार भी आईपीएल में बेस्ट वर्सेज बेस्ट मुकाबले देखने को मिलेंगे. कुछ टीमें पहली बार चैंपियन बनने के लिए अपनी ताकत झोकेंगी, तो कुछ टीमें आईपीएल ट्रॉफी को दोबारा अपने कैबिनेट शामिल करने की जद्दोजहद करेंगी. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम भी अपना खिताब बचाने के लिए पूरी दमखम लगाएगी.
IPL 2026 में ये चार टीमें प्लेऑफ का कटा सकती हैं टिकट! क्या RCB बचा सकेगी खिताब?
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. हमेशा की तरह मौजूदा सीजन में भी बेस्ट वर्सेज बेस्ट मुकाबले देखने को मिलेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चार टीमें खिताब जीतने की रेस में शामिल हैं.


इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन बड़ा दिलचस्प होने वाला है. इस सीजन चार टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं. इन चारों टीमों के पास बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी, मजबूत मिडिल ऑर्डर और धारदार गेंदबाजी आक्रमण है. चलिए इन टीमों के बारे में बताते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन से ज्यादा मजबूत है. बीते दो सीजन से सीएसके की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई है. इस साल वह दमदार वापसी करने के अलावा ट्रॉफी भी जीतना चाहेगी. आईपीएल 2026 में सीएसके की टीम में कई मैच विनर प्लेयर शामिल हैं. संजू सैमसन टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. इस सीजन में सीएसके के पास ओपनर के तौर पर तीन ऑप्शंस हैं. ये ऑप्शंस हैं संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़. हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ ने कैप्टंस मीट के दौरान बताया था कि वो संजू के साथ इस सीजन ओपन करेंगे. आईपीएल 2025 में आयुष म्हात्रे ने कुछ मैचों में शानदार बैटिंग की थी.
इस साल टीम का मिडिल ऑर्डर भी मजबूत है. सीएसके के पास मिडिल ऑर्डर में डेवॉल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल और एमएस धोनी जैसे प्लेयर मौजूद हैं. वहीं, ऑलराउंडर्स की बात करें, तो टीम के पास शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट और प्रशांत वीर जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.
वहीं, बॉलिंग में खलील अहमद, नूर अहमद, स्पेन्सर जॉनसन, अकील हुसैन, मैट हेनरी और मुकेश चौधरी जैसे बॉलर शामिल हैं. कुल मिलाकर 2026 में सीएसके की टीम ताकतवर नजर आ रही है. आईपीएल 2026 में वह छठा खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी.
ये भी पढ़ेें: PSL के पहले ही मैच में उड़ा पाकिस्तान का मजाक, मुकाबले के दौरान सफेद से गुलाबी हुई गेंद!
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में धमाल मचाते हुए फाइनल में एंट्री की थी. बीते साल श्रेयस की टीम ट्रॉफी उठाने से एक कदम दूर रह गई. लेकिन, आईपीएल 2026 में वह हर हाल में ट्रॉफी जीतना चाहेगी. पंजाब की टीम में कुछ प्लेयर्स को छोड़ दिया जाए, तो ज्यादा बड़े चेहरे नहीं हैं. लेकिन उसकी 'टीम स्पिरिट' कमाल की है. इसी टीम भावना के चलते, पिछले सीजन पंजाब किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई थी.
इस सीजन भी श्रेयस अय्यर का बल्ला रनों की बारिश कर सकता है. आईपीएल 2025 में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 604 रन बनाए थे. श्रेयस के अलावा, पंजाब की टीम में शशांक सिंह, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह जैसे तूफानी बैटर हैं, जो किसी भी बॉलिंग अटैक के सामने रन बनाने का माद्दा रखते हैं.
आईपीएल 2026 में पंजाब की टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार हैं. अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस और मार्को येन्सन गेंद और बल्ले से इम्पैक्ट डालने का दमखम रखते हैं. वहीं, बॉलिंग में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार और लॉकी फर्ग्यूसन की चौकड़ी विपक्षी टीमों के लिए काफी है. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अगर पंजाब की टीम खिताब जीतती है, तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए.
मुंबई इंडियंसआईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम भी काफी तगड़ी लग रही है. पिछले साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली यह टीम, इस बार फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी. आईपीएल 2026 में मुंबई के पास तीन ओपनर का विकल्प मौजूद है. रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकल्टन के पास आईपीएल में ओपन करने का तर्जुबा है. रोहित शर्मा लंबे समय से मुंबई इंडियंस के लिए ओपन कर रहे हैं. क्विंटन डिकॉक भी आईपीएल में ओपनिंग कर चुके हैं. बीते सीजन रेयान रिकल्टन मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर के तौर पर खेले थे.
इस सीजन मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर भी दमदार है. सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड और तिलक वर्मा तेज-तर्रार बैटिंग के लिए मशहूर हैं. टीम के ऑलराउंडर्स पर नजर डालें, तो कप्तान हार्दिक पंड्या खुद फ्रंट पर आकर टीम को लीड करते हैं. पंड्या मौजूदा समय में शानदार फॉर्म मे हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने गेंद और बैट से जोरदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 217 रन बनाने के अलावा 9 विकेट लिए थे.
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी बहुत मजबूत है. जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर की तिकड़ी किसी भी अपोनेंट टीम पर भारी पड़ सकती है. इसके अलावा, स्पिनर्स में टीम के पास मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर मौजूद हैं. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में इस बार टीम छठी ट्रॉफी जीतेने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुआईपीएल 2026 में अगर खिताब की सबसे प्रबल कोई टीम है, तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी डिफेंडिंग चैम्पियन है. बीत सीजन 18 साल के लंबे इंतजार के बाद उसने ट्रॉफी उठाई थी. आईपीएल के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी. आरसीबी इस सीजन की सबसे संतुलित टीम नजर आती है.
पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम के पास विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी मौजूद है. आईपीएल 2025 में इस जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था. मौजूदा समय में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले 6 वनडे में से 3 में शतक लगाए हैं. ओपनिंग जोड़ी के अलावा मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार, टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे धांसू बैटर हैं. वहीं, ऑलराउंडर्स में जैकब बेथल, क्रुणाल पंड्या और वेंकटेश अय्यर जैसे धुरंधर प्लेयर शामिल हैं.
बैटर्स और ऑलराउंडर्स के अलावा आरसीबी के पास बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं. पेसर जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी किसी भी टीम को तंग कर सकते हैं. वहीं, स्पिनर्स में सुयश शर्मा अपनी गुगली से बैटर्स को परेशान करने में पीछे नहीं हटेंगे. आईपीएल 2026 में अगर रॉयल चैलेंजर्स की टीम पिछले सीजन की तरह खेली, तो उसके चैम्पियन बनने के ज्यादा चांस हैं.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?




















