The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan humiliation in first PSL 2026 match ball turned from white to pink during Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen

PSL के पहले ही मैच में उड़ा पाकिस्तान का मजाक, मुकाबले के दौरान सफेद से गुलाबी हुई गेंद!

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया. मैच के दौरान गेंद का रंग सफेद से पिंक हो गया. इसके बाद, पीएसएल और हैदराबाद किंग्समैन की जमकर बेइज्जती हुई.

Advertisement
pic
27 मार्च 2026 (अपडेटेड: 27 मार्च 2026, 02:37 PM IST)
Hyderabad Kingsmen,Pakistan Super League,PSL 2026, pink ball incident,
लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद के मैच में बदला गेंद का रंग. (फोटो- हैदराबाद किंग्समेन एक्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

26 मार्च को पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के 11वें सीजन का आगाज हुआ. सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और हैदराबाद किंग्समेन (Hyderabad Kingsmen) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हराकर जीत के साथ शुरुआत की. लाहौर की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 199 रन बनाए. इसके बाद, उनसे अपोनेंट टीम हैदराबाद को महज 130 रनों पर ऑल आउट कर दिया.

गेंद का बदला रंग 

हालांकि, PSL के पहले मैच से ज़्यादा चर्चा मैच में यूज की गई बॉल की हो रही है. दरअसल, ये मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा वैसे-वैसे वाइट बॉल का रंग चेंज होता चला गया. पाकिस्तान सुपर लीग वाइट बॉल से खेली जा रही है. लेकिन, लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के मैच में यह वाइट बॉल पिंक हो गई. बॉल का बदला हुआ रंग देखकर हर कोई हैरान रह गया.

कप्तान ने की शिकायत

पीएसएल 2026 के इस पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. अभी लाहौर की पारी का दूसरा ओवर पूरा नहीं हुआ था, लेकिन गेंद सफेद से पिंक नजर आने लगी. गेंद का बदला रंग देखर हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन भी हैरान थे. वह तुरंत अंपायर के पास गए और शिकायत की. उनकी शिकायत के बाद, गेंद को बदला गया. इस दौरान मार्नस लाबुशेन ने देखा कि उनकी टीम की जर्सी का रंग गेंद पर लग रहा था. जिसके बाद, गेंद धीरे-धीरे गुलाबी से लाल होती गई. हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी का रंग मरून है.

ये भी पढ़ें : भारतीय फुटबॉल की महाबेइज्जती! पैसे नहीं आए तो स्टेडियम में कोच-खिलाड़ियों को घुसने नहीं दिया

मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए उसे जर्सी पर रगड़ते हैं. इस दौरान लाबुशेन ने माना कि उन्होंने अपने करियर में कभी जर्सी का रंग गेंद पर लगते नहीं देखा था. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा,

मैंने मैच के दूसरे ओवर के बाद अंपायर्स से कहा यह क्या हो रहा है? गेंद लाल हो गई है. यह जरूर जर्सी या ऐसी किसी चीज की वजह से हुआ होगा. मैंने अपने करियर में पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था.

किंग्समेन ने खुद उड़ाया अपना मजाक

लाहौर कलंदर्स ने इस मुकाबले में जैसे ही 69 रनों से जीत दर्ज की, तो हैदराबाद किंग्समेन की ओर से उसे बधाई दी गई. इस बधाई संदेश से खुद हैदराबाद ने अपनी गजब बेइज्जती करा ली.किंग्समेन ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

अपोनेंट टीम को अपना पहला पिंक बॉल मैच जीतने पर बधाई.

हैदराबाद किंग्समेन की एक्स पर पोस्ट
हैदराबाद किंग्समेन की एक्स पर पोस्ट

पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में हुई इस घटना के बाद, हैदराबाद किंग्स सहित पीएसएसल की चारों तरफ फजीहत हो रही है.  एक यूजर ने एक्स पर लिखा यही कारण है कि पीएसएल गरीब प्रीमियर लीग है.

ZOYA की एक्स पर पोस्ट
ZOYA की एक्स पर पोस्ट

एक अन्य यूजर एक्स पर पीेएसएल को गली लेवल की लीग बताया.

फैन अकाउंट रिचर्ड कैटलबरो की पोस्ट
फैन अकाउंट रिचर्ड कैटलबरो की पोस्ट

वहीं, Brutal Truth नाम के यूजर ने पीएसएल का मजाक उड़ाते हुए कहा, यह इंटरनेशनल लेवल लीग है यहा गली लेवल लीग. 

Brutal Truth की एक्स पर पोस्ट
Brutal Truth की एक्स पर पोस्ट

मैच में क्या हुआ?

पीएसएल के इस पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 199 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. लाहौर के लिए सबसे ज्यादा 53 रन फखर जमां ने बनाए. उनके अलावा हसीबुल्लाह खान ने 40 और मोहम्मद नईम ने 30 रनों की पारी खेली. हैदराबाद किंग्समेन के लिए राइली मेरेडिथ और हसन खान ने 2-2 विकेट लिए.

हैदराबाद किंग्समेन को मैच जीतने के लिए 200 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, पूरी टीम 20 ओवर में 130 रनों पर सिमट गई. लाहौर कलंदर्स की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उबैद खान, सिकंदर रजा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट चटकाए. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()