आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. अपने होम ग्राउंड पर मेजबान मुंबई यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी. वहीं, दूसरी ओर कोलाकाता का इरादा मुंबई को उसके घर में हराने का होगा. मौजूदा समय में केकेआर के कई प्लेयर्स इंजरी से जूझ रहे हैं. इसके बावजूद, टीम में कई पावरफुल बैटर हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
MI vs KKR: 14 साल से जो नहीं हुआ, क्या इस बार कर पाएगी मुंबई इंडियंस?
IPL 2026 में 29 मार्च को Mumbai Indians के सामने 14 साल पुरानी वो चुनौती होगी, जिससे वो हर हाल में पार पाना चाहेगी. उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) से है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.


आंकड़ों की बात करें, तो वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ होस्ट मुंबई का रिकॉर्ड शानदार है. दोनों टीमों के बीच इस ग्राउंड पर 12 मैच खेले गए हैं, जिनमें 10 मुकाबले मुंबई ने जीते, वहीं केकेआर को 2 मैचों में जीत मिली. इसके बावजूद, मुंबई को अपना ओपनिंग मैच जीतने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा. अगर, आईपीएल 2026 के सीजन में मुंबई अपना पहला मैच जीतती है, तो वह 14 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को रोक देगी.
14 साल से नहीं जीती मुंबईपांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है. हार्दिक की टीम इस सीजन में इस बैरियर को तोड़ना चाहेगी. मुंबई इंडियंस ने 14 साल से आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं जीता है. मुंबई ने अपना पहला मैच 14 साल पहले 2012 में जीता था, जब उसने चेन्नई में खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 8 विकेट से हराया था. तब से आईपीएल के हर सीजन में मुंबई इंडियंस को पहले मैच में हार मिली है.
ये भी पढ़ें: रोहित की फेवरेट साइड है KKR, लेकिन इन बॉलर्स से रहना होगा सावधान
मुंबई के पास जीतने का मौकामुंबई इंडियंस के पास आईपीएल 2026 में इस हार के सिलसिले को रोकने का मौका है. मौजूदा सीजन में केकेआर के कई गेंदबाज चोटिल हैं. पेसर हर्षित राणा और आकाशदीप चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. वहीं, मथीशा पथिराना अभी रिकवरी कर रहे हैं. मुस्तफिजुर रहमान को टीम पहले ही रिलीज कर चुकी है. इन सभी गेंदबाजों की गैर-मौजूदगी से केकेआर की बॉलिंग हल्की हो गई है. ऐसे में मुंबई के पास इस साल आईपीएल में अपना पहला मैच जीतने का बेहतरीन चांस है.
दमदार है मुंबई की टीमआईपीएल के 19वें सीजन में मुंबई की टीम ज्यादा दमदार लग रही है. मौजूदा समय में टीम के फैब 4 रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह बेहतरीन फॉर्म में हैं. इन प्लेयर्स के आगे कोलकाता नाइट राइडर्स की राह आसान नहीं होगी. अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम 14 साल से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को रोक पाएगी या नहीं.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी


















