The Lallantop

रोहित शर्मा इंजरी से वापस लौटे, MI जीत की पटरी पर आई

IPL 2026 में रोहित शर्मा ने चोट की वजह से 5 मैच मिस किए. उन्हें RCB के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी.

Advertisement
post-main-image
रोहित ने LSG के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग की. (फोटो- PTI)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में वापसी हुई, और इसके साथ टीम जीत की पटरी पर आ गई. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ कमबैक करने वाले रोहित ने बल्ले से भी कमाल किया. उन्होंने मैच में 191 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित ने मैच में आतिशी बैटिंग करते हुए शानदार फिफ्टी लगाई. IPL 2025 में यह हिटमैन का दूसरा पचासा है. रोहित ने अपनी धांसू पारी के चलते मंबई को रन चेज में बनाए रखा. उनकी यह इनिंग्स मैच डिसाइडर साबित हुई. LSG ने मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 229 रनों का टारगेट दिया था. MI ने 8 गेंद बाकी रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

इंजरी के बाद वापसी

IPL 2026 में रोहित शर्मा ने चोट की वजह से 5 मैच मिस किए. उन्हें RCB के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसके बाद वह मुंबई के लिए 5 मैचों में नहीं खेल पाए. इन 5 मैचों में से MI ने सिर्फ एक मैच जीता. हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआत के 4 मैचों में खेले थे.

Advertisement
27 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

लखनऊ के खिलाफ वापसी करने वाले रोहित शर्मा शानदार टच में दिखे. इस मुकाबले में उन्होंने दूसरे ओवर में अटैक करना शुरू किया. मोहसिन खान के इस ओवर में उन्होंने एक चौका लगाया. इसके बाद अगले ओवर में मोहम्मद शमी के ओवर में छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए. फिर हिटमैन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने लखनऊ के बॉलर्स के खिलाफ अटैक जारी रखा. मुंबई की पारी का छठा आवेश खान डालने आए. इस ओवर में रोहित ने दो चौके और 2 छक्के उड़ाए.

ये भी पढ़ें: 21 बॉल्स और 300 का स्ट्राइक रेट, LSG को इस 'निकोलस पूरन' का इंतजार था

मैच में रोहित ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 27 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. आंकडों पर गौर करें, तो IPL में यह उनकी चौथी फास्टेस्ट फिफ्टी है. वैसे IPL में रोहित की सबसे तेज फिफ्टी इसी सीजन वानखेड़े में ही KKR के खिलाफ आई थी. तब हिटमैन ने 23 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई. 

Advertisement

रोहित LSG के खिलाफ मुकाबले में 44 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए. हिटमैन ने इस इनिंग्स में 191 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 6 चौके और 7 छक्के लगाए.  

रिकल्टन के साथ शतकीय साझेदारी

मुंबई के लिए 229 रनों का टारगेट हासिल करना आसान नहीं था. लेकिन, रोहित ने अपनी पावरफुल बैटिंग से लक्ष्य को आसान कर दिया. उन्होंने रेयान रिकल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 65 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप की. 

रिकल्टन ने भी मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की. स्ट्राइक रेट के मामले में वह रोहित शर्मा से आगे रहे. रिकल्टन 32 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हुए. उनका स्ट्राइक रेट 259 का रहा. रिकल्टन ने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 8 छ्क्के लगाए. IPL 2026 में स्ट्रगल कर रही मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत है.

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement