लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के धाकड़ बैटर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) आखिर IPL 2026 में फॉर्म में आ गए. पूरन ने MI के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग करते हुए बॉलर्स की धज्जियां उड़ा दीं. उनकी आतिशी बैटिंग के आगे मुंबई के सभी बॉलर्स प्रेशर में नजर आए. पूरन ने मैच में 300 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.
21 बॉल्स और 300 का स्ट्राइक रेट, LSG को इस 'निकोलस पूरन' का इंतजार था
निकोलस पूरन ने इस मैच में सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. उन्होंने 8 जोरदार छक्के भी लगाए.


निकोलस पूरन को शायद मुंबई इंडियस के खिलाफ इस मैच का इंतजार था. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे पूरन ने शुरुआत से आक्रामक तेवर दिखाए. शुरुआत की 4 गेंदों पर उन्होंने संभलकर खेला. इसके बाद शुरू हुआ निकोलस पूरन शो.
लखनऊ की पारी का पांचवां ओवर विल जैक्स डालने आए. पूरन ने इस ओवर में 3 छक्के लगाए. फिर अगले ओवर में MI के स्पिनर अल्लाह गजनफर को रिमांड पर लिया. इस ओवर में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जमाए. इसके बाद, उन्होंने दीपक चाहर और कार्बिन बॉश को भी नहीं बख्शा. इन दोनों के खिलाफ भी उन्होंने कई छक्के लगाए.
निकोलस पूरन ने इस मुकाबले में सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. वह मैच में 21 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए. उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा.
अपनी पारी में निकोलस पूरन ने 1 चौका और 8 जोरदार छक्के लगाए. इस दमदार पारी के चलते पूरन ने IPL 2026 में फॉर्म में आने के संकेत दे दिए. उनकी धुआंधार पारी के चलते LSG की टीम 228 रन बनाने में सफल रही.
ये भी पढ़ें: IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ रुकेगा! BCCI बनाने जा रहा है सख्त नियम
IPL 2026 में निकोलस पूरन लय तलाश रहे थे. इस सीजन वह कुछ खास नहीं कर पाए. आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुंबई के खिलाफ पारी से पहले उनका इस सीजन हाईएस्ट स्कोर 22 रन था. इस खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा किया और किसी भी मैच में ड्रॉप नहीं किया. मुंबई के खिलाफ शानदार पारी खेलकर उन्होंने टीम का भरोसा सही साबित किया.
पूरन का फॉर्म में आना लखनऊ के लिए फायदेमंद है. टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका है. आने वाले मैचों में निकोलस पूरन का बल्ला ऐसे ही चलता रहा, तो लखनऊ के लिए मैच जीतना आसान हो जाएगा.
वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?






















