तेलंगाना में एक दंपती अपने दिवंगत बच्चे की हर साल प्रतीकात्मक शादी कराते हैं. मां-पिता हर साल अपने बच्चे की याद में उसकी शादी की सारी रस्में अदा करते हैं. तकरीबन 22 साल पहले उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि वो जिस लड़की से प्यार करता था, उससे उसके घर वालों ने शादी नहीं होने दी. लड़के की मौत के बाद लड़की ने भी जान दे दी थी. ये मामला तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के बायारम मंडल के संतुलाल पोडू तांडा इलाके का है.
22 सालों से मृत बेटे की प्रेमिका से 'शादी' करवा रहा ये परिवार
Telangana में एक माता-पिता अपने उस बच्चे की शादी की रस्में अदा करते हैं, जिसकी मौत 22 साल पहले हो चुकी है.


इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, लालू और सुक्कम्मा ने 22 साल पहले अपने बेटे राम कोटी को खो दिया था. राम कोटी एक लड़की से प्रेम करता था. उसके साथ रिलेशनशिप में भी था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिजन ने शादी से साफ इनकार कर दिया. यह बात राम कोटी सह नहीं पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली. करीब 20 दिन बाद के बाद उनकी प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली.
दोनों की मौत के बाद परिवार टूट सा गया. इसके बाद राम कोटी के परिजन ने उनकी याद में एक मंदिर बनवाया और उसमें दोनों की मूर्तियां स्थापित कीं. तबसे लेकर आज तक हर साल श्रीराम नवमी के मौके पर राम कोटी के माता-पिता उन दोनों मूर्तियों की पूरे विधि-विधान से शादी कराते हैं. साथ ही उन्हें माता सीता और भगवान राम के रूप में पूजते हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान में रिजीम बदलने चले थे डॉनल्ड ट्रंप, खुद अमेरिका में सत्ता विरोधी प्रोटेस्ट झेल रहे
शादी की सारी रस्में पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाती हैं. इस दौरान रिश्तेदारों और गांव वालों को भी शामिल होने के लिए न्योता दिया जाता है. धीरे-धीरे इस शादी ने आसपास के इलाके के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसकी वजह से हर साल इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा होते हैं.
वीडियो: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली गिरफ्तार




















