The Lallantop

'कैमरन ग्रीन फ्रॉड हैं'! पंजाब के खिलाफ ग्रीन की बैटिंग देख KKR फैंस भड़क गए

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. वह IPL 2025 के सबसे महंगे प्लेयर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
ग्रीन ने 3 पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में KKR की टीम स्ट्रगल कर रही है. इस सीजन टीम अपने पहले दो मैच हार गई. तीसरे मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ भी टीम का हाल वही रहा. बारिश से बाधित इस मैच में टीम ने दो ओवरों में ही 2 विकेट खो दिए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कैमरन ग्रीन को लोगों ने ओवर-हाइप्ड प्लेयर बताना शुरू कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले तीन मैचों में KKR की सबसे कमजोर कड़ी कैमरन ग्रीन ही साबित हुए हैं. उन्होंने अपनी बैटिंग से फैन्स को बहुत निराश किया है. ग्रीन ने 3 पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. 6 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ मैच में भी वो फ्लॉप रहे. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए ग्रीन ने पहली बॉल पर चौका लगाया. पर अगली बॉल पर वो अपना विकेट देकर पवेलियन लौट गए. ग्रीन की खराब बैटिंग देखकर सोशल मीडिया पर लोगों से रहा नहीं गया. 

एक यूजर ने X पर ग्रीन को टारगेट करते हुए लिखा,

Advertisement

“इस 2 कौड़ी के प्लेयर के लिए 25.2 करोड़! कैमरन ग्रीन एक फ्रॉड हैं.”

कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट
कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट

दूसरे यूजर ने ग्रीन की आलोचना करते हुए कमेंट किया,

“ओवर-हाईप्ड और ओवररेटेड क्रिकेटर हैं कैमरन ग्रीन.”

Advertisement
कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट
कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट

देविका नाम की एक यूजर ने लिखा,

“क्या कैमरन ग्रीन को बैटिंग, बॉलिंग, और फील्डिंग न करने के 25 करोड़ रुपये मिल रहे है?”

कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट
कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट

कुणाल भानवाला नाम के यूजर ने ग्रीन को टारगेट करते हुए पोस्ट किया, 

“25.2 करोड़ खर्च हुए, लेकिन कोई भी इम्पैक्ट नहीं दिखा. KKR को उन्हें खराब बैटिंग और बॉलिंग के लिए ड्रॉप कर देना चाहिए, खासकर जब टिम साइफर्ट बेंच पर बैठे हैं."

कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट
कैमरन ग्रीन को लेकर एक्स पर पोस्ट

ये भी पढ़ें: जीत की हैट्रिक पर होगी RR की नजर, ये प्लेयर्स होंगे MI के लिए बड़ा खतरा

सबसे महंगे प्लेयर हैं ग्रीन

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. वह IPL 2025 के सबसे महंगे प्लेयर रहे थे. टीम को भरोसा था कि ग्रीन टूर्नामेंट में बैटिंग और बॉलिंग से धमाल मचाएंगे. लेकिन, ग्रीन KKR की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

इस सीजन ग्रीन ने 3 पारियों में बैटिंग की, जिनमें उनकी परफॉर्मेंस बेकार रही है. वो अभी तक इस सीजन फिटनेस के चलते बॉलिंग भी नहीं करा पाए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें IPL के शुरुआती मैचों में बॉलिंग के लिए NOC नहीं दी है.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement