The Lallantop

मोहम्मद शमी ने दो बॉलों में बता दिया, वो अभी भी बेस्ट पेसर्स में से एक क्यों हैं

शमी ने अपने 4 ओवर में मात्र 9 रन ही कंसीड किए. खास बात ये थी कि उन्होंने 4 ओवर में 16 बॉल्स डॉट कराईं.

Advertisement
post-main-image
IPL में अभिषेक शर्मा ने मोहम्मद शमी के खिलाफ स्ट्रगल किया है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 से पहले मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी लय जारी रखी।
  • इस मैच में शमी की सफलता का कारण उनकी सीम और स्विंग के साथ स्लोअर गेंदों का सही समय पर उपयोग था, जिससे ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड आउट हुए।
  • शमी की प्रदर्शन से LSG की पावरप्ले रणनीति मजबूत हुई, और आगे के मैचों में उनकी भूमिका मुख्य गेंदबाज के रूप में महत्वपूर्ण रहने की संभावना है।

IPL 2026 से पहले मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) डोमेस्टिक क्रिकेट में फॉर्म में थे. सीम और स्विंग से विकेट चटका रहे थे. 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में शमी इसी लय में दिखे. SRH के बैटर्स शमी की काट नहीं निकाल पाए. खासकर ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड.

Advertisement
2 ओवर में झटके 2 विकेट

SRH के खिलाफ मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. हैदराबाद की पारी का पहला ओवर मोहम्मद शमी डालने आए. उन्होंने ओवर की शुरुआत बेहतरीन इनस्विंग डिलीवरी से की. पहले ओवर में शमी की ज्यादातर गेंदे गुड लेंथ पर रहीं. ट्रेविस हेड इस ओवर में 4 गेंदों पर सिर्फ एक रन बना पाए.

ओवर की आखिरी बॉल से पहले LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने गजब का फील्ड चेंज किया. उन्होंने स्लिप हटाकर शॉर्ट थर्ड मैन लिया. स्ट्राइक पर थे अभिषेक शर्मा. शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर गेंद डाली. अभिषेक समझ नहीं पाए और वह वैरिएशन के जाल में फंस गए. अभिषेक बॉल को ड्राइव करने के चक्कर में शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच हो गए. वही एरिया जहां पंत ने फील्डर लगाया था. मणिमारन सिद्धार्थ ने शानदार कैच लिया. अभिषेक मैच में खाता भी नहीं खोल पाए.

Advertisement

मोहम्मद शमी पारी का तीसरा ओवर डालने आए. उन्होंने पहले ओवर में ट्रेविस हेड को काफी परेशान किया था. तीसरे ओवर की पहली ही बॉल शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर डाली. हेड थोड़ा जल्दी खेल गए, और शॉट को मिस टाइम कर दिया. बॉल मिड-ऑफ पर हवा में चल गई. जहां खड़े एडेन मारक्रम ने आसान कैच पकड़ लिया. इस तरह शमी ने अपने दो ओवर में सनराइजर्स के खतरनाक ओपनिंग पेयर को पवेलियन भेज दिया.

शमी ने अपने 4 ओवर में मात्र 9 रन ही कंसीड किए. उनके नाम 2 विकेट रहे. खास बात ये थी कि उन्होंने 4 ओवर में 16 बॉल्स डॉट कराईं.

शमी vs अभिषेक

आंकड़ों की बात करें, तो IPL में अभिषेक शर्मा ने मोहम्मद शमी के खिलाफ स्ट्रगल किया है. वह शमी की 20 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बना पाए हैं. शमी के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 40 का है. अभिषेक IPL में शमी के खिलाफ अभी तक बाउंड्री नहीं लगा पाए हैं. शमी ने अभिषेक को IPL में 2 बार पवेलियन भेजा है.  

Advertisement
पावरप्ले के मास्टर

मोहम्मद शमी IPL में पावरप्ले के मास्टर हैं. वह नई गेंद से भी विकेट लेना जानते हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो उन्होंने IPL 2023 से अब तक पावरप्ले में 25 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनसे आगे सिर्फ ट्रेंट बोल्ट रहे हैं. बोल्ट के नाम 32 विकेट हैं.

मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हिए SRH की टीम 20 ओवर में 156 रन बना पाई. टीम का स्कोर एक वक्त 10 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 35 रन ही था. इसके बाद 5वें विकेट के लिए नितीश रेड्डी और क्लासेन ने 63 बॉल्स में 116 रन जोड़ दिए. दोनों ने बढ़िया रिकवरी कराई. रेड्डी ने 33 बॉल्स में 56 रनों की पारी खेली. क्लासेन ने 41 गेंद में 62 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई और बैटर 14 रन से ज्यादा स्कोर नहीं करा पाया. 

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement