एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने फिर से बड़ा दावा ठोक दिया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) अब दुनिया की नंबर वन लीग बनने वाली है. यानी PSL IPL को भी पीछे छोड़ देगा. इसकी असलियत तो जानेंगे, पहले बताते हैं कि नकवी ने बयान क्या दिया?
IPL को पीछे छोड़ देगा PSL! PCB चीफ नकवी बोले, ‘अब हम नंबर 1 बनेंगे’
नकवी का कहना है कि PSL प्लेयर्स और ब्रांड्स के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म बन गया है. लेकिन वो थोड़ा रियलिटी चेक कर लेते तो शायद ये सब बातें ना बोलते.


पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन चल रहा है. इस बार थोड़ी टेंशन वाली स्थिति है. पाकिस्तान में फ्यूल क्राइसिस चल रही है, इसलिए मैच दो ही वेन्यू पर बिना स्पैक्टेटर्स के हो रहे हैं. माने, कोई दर्शक नहीं, कोई माहौल नहीं. उधर, IPL पूरे देश में धमाल मचा रहा है. स्टेडियम दर्शकों से भरे पड़े हैं, और पैसे की बारिश हो रही है.
फिर भी मोहसिन नकवी PCB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मीटिंग में खड़े होकर बोले,
"PSL अब इन्वेस्टमेंट का सबसे अच्छा मार्केट बन चुका है. समय ज्यादा दूर नहीं जब PSL दुनिया की नंबर वन लीग बन जाए."
अब भाई, दावा तो जबरदस्त है. उन्होंने कहा कि फ्रैंचाइजी ऑक्शन में इन्वेस्टर्स की भारी दिलचस्पी दिखी. दो नई फ्रैंचाइजी को रिकॉर्ड कीमत मिली. मतलब पाकिस्तानी बिजनेसमैन और स्पॉन्सर्स अब PSL को सीरियसली ले रहे हैं. नकवी का कहना है कि PSL प्लेयर्स और ब्रांड्स के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म बन गया है.
IPL काफी आगेलेकिन नकवी थोड़ा रियलिटी चेक कर लेते तो शायद ये सब बातें ना बोलते. IPL के मीडिया राइट्स 6 बिलियन डॉलर से ऊपर हैं, यानी करीब 50,000 करोड़ रुपये. वहीं, PSL के मीडिया राइट्स सिर्फ 93 मिलियन डॉलर के हैं. यानी 800 करोड़ रुपये के आसपास.
IPL हर साल 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाता है. PSL की आमदनी 300-400 करोड़ के आसपास है. मतलब IPL अभी भी दस गुना से ज्यादा बड़ा है. फिर भी नकवी का कॉन्फिडेंस देखो. बोले, "समय आने वाला है..." जैसे कोई सुपरहीरो फिल्म का विलेन बोल रहा हो "अभी तो शुरुआत है!"
PSL में विवादयही नहीं, IPL में PSL जैसे विवाद नहीं होते. यहां प्लेयर्स बॉल टेंपरिंग नहीं करते. PSL में लाहौर कलंदर्स पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा था. बैटर फखर जमान को दो मैच का बैन भी लगाया गया.
मामला सिर्फ एक नहीं है. शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा पर होटल में अनऑथराइज्ड विजिटर्स का मामला भी सामने आया था. जिसके बाद शाहीन पर फाइन लगाया गया था.
नसीम शाह पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारी फाइन लगा. PCB सख्ती दिखा रहा है, लेकिन ये सब लीग की इमेज पर असर डाल सकता है.
अब सवाल ये है कि क्या PSL सच में IPL को टक्कर दे पाएगा? IPL तो ग्लोबल ब्रांड बन चुका है. दुनिया भर के स्टार प्लेयर्स, करोड़ों फैंस, टीवी राइट्स की लूट. पाकिस्तान में सिक्योरिटी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक इश्यूज भी चैलेंज हैं. फिर भी क्रिकेट फैंस को मजा आता है. PSL में भी धांसू क्रिकेट होता है, हाई स्कोरिंग मैच, नया टैलेंट निकलता है. पर वो किस काम का, जब इंटरनेशनल लेवल पर टीम परफॉर्म ही नहीं कर पाती.
अगर पाकिस्तान क्रिकेट स्थिर रहा, इन्वेस्टमेंट बढ़ा और प्लेयर्स अच्छा परफॉर्म करें तो भविष्य में कुछ बड़ा हो सकता है. लेकिन अभी ‘नंबर वन’ बनना थोड़ा दूर की कौड़ी लग रही है.
नकवी साहब का ये बयान पाकिस्तानी क्रिकेट को बूस्ट देने के लिए है. बोर्ड चाहता है कि PSL और मजबूत बने. लेकिन क्रिकेट में सिर्फ बातों से नहीं, परफॉर्मेंस, क्वालिटी और बिजनेस मॉडल से आगे बढ़ा जाता है.
तो बात साफ है, IPL अभी राजा है. लेकिन PSL भी अपना दम दिखाने की कोशिश कर रहा है. देखते हैं आगे क्या होता है. क्या PSL सच में IPL को चैलेंज कर पाएगा? या ये बस एक और बोल्ड स्टेटमेंट रह जाएगा? कमेंट करके बताइए.
वीडियो: PSL मैच के दौरान शाहीन अफरीदी बॉल टैंपरिंग करते पकडे गए, मैच भी हारे, क्या सज़ा हुई?



















