The Lallantop

होल्डर ने GT में नई जान फूंकी, टीम प्लेऑफ की अब बड़ी दावेदार

Gujarat Titans के ऑलराउंडर जेसन होल्डर IPL 2026 में जबरदस्त इम्पैक्ट डाल रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने बैटर्स को खुलकर खेलने नहीं दिया.

Advertisement
post-main-image
जेसन होल्डर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट लिए. (फोटो-PTI)

जेसन होल्डर (Jason Holder) ने अपनी करिश्माई परफॉर्मेंस से गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम में नई जान फूंक दी है. उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करने के अलावा, चांस मिलने पर बैटिंग में भी फायर किया है. 3 मई को पंजाब किंग्स (Punjab  Kings) के खिलाफ मैच में होल्डर ने अपनी बॉलिंग का जलवा बिखेरा. होल्डर ने मैच में 4 विकेट लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पंजाब का मिडिल ऑर्डर ध्वस्त किया

गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल ने जेसन होल्डर को 7वें ओवर में गेंद थमाई. शुभमन ने उनसे जो उम्मीद की उस पर होल्डर खरे उतरे. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में पंजाब के बैटर नेहाल बढेरा को चलता किया. वो खाता भी नहीं खोल पाए. होल्डर यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपने अगले ओवर में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज दिया. इस तरह होल्डर ने अपने पहले दो ओवर में दो विकेट चटका दिए.

इसके बाद, वह पंजाब की पारी का 11वां ओवर डालने आए. इस ओवर में उन्होंने 11 रन दिए. विस्फोटक बैटर मार्कस स्टोइनिस ने 2 चौके जड़े. अपने तीसरे में भी होल्डर विकेट लेने में नाकाम रहे.

Advertisement
होल्डर ने की जोरदार वापसी

पंजाब की पारी के 18वें ओवर में जेसन होल्डर ने कमाल कर दिया. यह उनके स्पेल का आखिरी ओवर था. उन्होंने इस ओवर में गजब की लाइन-लेंथ मेनटेन करते हुए पहले मार्कस स्टोइनिस को आउट किया, फिर अगली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट को भी पवेलियन की राह दिखा दी. उन्होंनें ये दोनों विकेट चौथी और पांचवीं गेंद पर लिए. इसके बाद, उनकी हैट्रिक बॉल पर विजयकुमार वैशाक बच गए. 

होल्डर ने मैच में कमाल की बॉलिंग करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट लिए. IPL में यह उनकी बेस्ट बॉलिंग है.

ये भी पढ़ें: सुनील नारायण जैसा कोई नहीं! IPL में जो-जो रिकॉर्ड्स बनाए, शायद ही कोई बना पाए

Advertisement
बैट से भी कमाल

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 में जेसन होल्डर को देर से एंट्री मिली. लेकिन, जब उन्हें मौका मिला तो इम्पैक्ट भी डाला. 24 अप्रैल को RCB के खिलाफ उन्होंने अपने पहले ही मैच में ऑलराउंड परफॉर्मेंस दी. इस मुकाबले में पहले उन्होंने पावर हिटिंग करते हुए 10 गेंदों पर 23 रन बनाए. बाद में एक विकेट भी लिया.

जेसन होल्डर IPL 2026 में स्ट्रॉन्ग बैटिंग लाइन-अप वाली टीमों को बॉलिंग से डोमिनेट कर रहे हैं. 30 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 2 विकेट लिए. 

PBKS के खिलाफ होल्डर ने बैटर्स को खुलकर रन नहीं बनाने दिए. जिसका फायदा टीम को मिला. गुजरात ने ये मैच 4 विकेट से जीता. होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे. 

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement