The Lallantop

IPL 2026 Final : फाइनल मुकाबले में RCB ने जीता टॉस, गिल बोले बैटिंग ही करना चाहते थे

IPL 2026 Final :आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर चेज करने का फैसला किया है. इस सीजन के नॉकआउट में आरसीबी और गुजरात दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही हैं. दोनों टीमें क्वालिफायर - 1 में भी एक दूसरे से भिड़ी थीं. इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी

Advertisement
post-main-image
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
  • आईपीएल के नॉकआउट में गुजरात और आरसीबी दूसरी बार आमने-सामने आए हैं, जहां पिछले क्वालिफायर मैच में आरसीबी ने गुजरात को मात दी थी, जिससे गुजरात खिताबी मुकाबले में वापसी करना चाहता है।
  • इस मुकाबले का परिणाम आगामी आईपीएल चैंपियनशिप को प्रभावित करेगा, जहां गुजरात खिताब जीतने की कोशिश करेगा और आरसीबी लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगा।

आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. आरसीबी ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने खिताबी मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव किया है. साई किशोर की जगह अरशद खान को टीम में जगह मिली है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस के दौरान बताया, 

हम पहले बॉलिंग करेंगे. यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छा विकेट है. बल्ले पर बहुत अच्छे से बॉल आएगी. यह विकेट 40 ओवर तक एक जैसा खेलेगा. इसलिए हम उनको कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे.

Advertisement

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वे टॉस जीतकर भी पहले बैटिंग ही चुनते. उन्होंने कहा, 

यह बैटिंग के लिए बढ़िया विकेट लग रहा है.  हम यहां तीसरा मैच खेल रहे हैं. विकेट में शुरुआती 2-3 ओवर में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ा मूवमेंट हो सकता है. लेकिन फिर पिच बैटिंग के लिहाज से सेटल हो जाएगी. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम : रजत पाटीदार (कप्तान) विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंडया, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारिओ शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जॉश हेजलवुड, रासिख सलाम डार

Advertisement

गुजरात टाइटंस की टीम : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर, निशांत संधू, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान

दोनों टीमों के बीच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जा रहा है. इस पिच पर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 2 बार जीती है. वहीं चेज करने वाली टीम को 4 बार सफलता मिली है. 

इस सीजन के नॉकआउट में आरसीबी और गुजरात दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही हैं. दोनों टीमें क्वालिफायर - 1 में भी एक दूसरे से भिड़ी थीं. इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. 

ऐसे में खिताबी भिड़ंत मे गुजरात की टीम क्वालिफायर में मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी. वहीं, आरसीबी फाइनल में भी गुजरात को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.

वीडियो: धोनी इस आईपीएल सीजन चोटिल रहे ग्राउंड पर नहीं उतरे, रुतुराज ने क्या अपडेट दिया?

Advertisement