The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 why lsg send nicholas pooran in super over against sunil narine justin langer describe

सुपर ओवर में 1 रन... कमजोर रिकॉर्ड फिर भी सुनील नारायण के सामने पूरन को भेजा, वजह ये रही

Sunil Narine के सामने Nicholas Pooran कभी भी सही से खेल न सके, LSG ने फिर भी उन्हें सुपर ओवर में खेलने भेज दिया. सुनील नारायण का T20 क्रिकेट में सुपर ओवर में रिकॉर्ड जबरदस्त है. उन्होंने सुपर ओवर में अब तक 10 गेंदें डाली हैं. इस दौरान उन्होंने एक रन देकर 5 विकेट झटके हैं.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026, 12:32 PM IST)
Nicholas Pooran, Sunil Narine, ipl lsg vs kkr super over highlights,sunil narine vs nicholas pooran,
सुनील नारायण ने निकोलस पूरन को पहली गेंद पर आउट कर दिया. (फोटो- Video Screen Grab/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL में 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच हुआ. यह मुकाबला टाई रहा. LSG ने यह जानते हुए कि सुपर ओवर में सुनील नारायण (Sunil Narine) के आगे निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का रिकॉर्ड बहुत खराब है, इसके बावजूद उन्हें बैटिंग करने भेजा. सुपर ओवर में पूरन, सुनील की पहली गेंद पर आउट हो गए. पूरन के साथ बैटिंग करने आए एडेन मारक्रम भी कुछ खास नहीं कर पाए. मारक्रम को भी सुनील नारायण ने बगैर खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इस सुपर ओवर में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सिर्फ एक रन बनाया. मैच के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer)ने बताया कि उन्होंने निकोलस पूरन को सुनील नारायण के आगे बैटिंग करने क्यों भेजा था?

जस्टिन लैंगर ने बताई वजह

इस फैसले पर टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने सफाई दी. मैच के बाद उन्होंने कहा,

हमें पता था कि सुपर ओवर में सुनील नारायण ही बॉलिंग करेंगे. अगर आप आंकड़े देखें, तो पूरन ने वर्ल्ड क्रिकेट में किसी दूसरे बैटर की तुलना में सुनील नारायण का अधिक सामना किया है. मुझे पता है कि निकी अभी फॉर्म में नहीं हैं, और वह यह बात सबसे पहले मानेगा. हमने सोचा अगर कोई सुपर ओवर को संभाल सकता है तो वह पूरन हैं. आप अपने बेस्ट प्लेयर्स को बैक करते हैं ना. अगर आप आंकड़े देखें तो पूरन से बेहतर सुनील को कोई नहीं खेलता. लेकिन आज दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया.

क्या कहते हैं आंकड़े?

सुपर ओवर में निकोलस पूरन और सुनील नारायण की भिड़ंत की बात करें, तो सुनील सुपर ओवर में पूरन पर भारी पड़े हैं. टी20 क्रिकेट में अब तक सुनील नारायण और निकोलस पूरन 3 बार आमने-सामने हुए हैं. साल 2014 में CPL में पहली बार सुपर ओवर में दोनों का मुकाबला हुआ. इस दौरान पूरन, सुनील की 5 गेंदों पर रन नहीं बना पाए, और लास्ट बॉल पर आउट भी हो गए.

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह ने खेली करियर की बेस्ट पारी, मंगेतर ने किसे की डेडिकेट?

इसके बाद, 2021 में CPL में दोनों का सामना फिर हुआ. इस बार भी सुनील उन पर भारी पड़े. पूरन उनकी 2 गेंदों पर एक रन बना पाए. वहीं, IPL 2026 में दोनों एक बार फिर आमने-सामने हुए. इस बार पूरन, सुनील की पहली गेंद पर आउट हो गए. आंकड़ों पर गौर करें, तो निकोलस पूरन टी20 क्रिकेट में सुनील की 8 गेंदों पर सिर्फ एक रन बना पाए हैं. इस दौरान वह दो बार आउट हुए.

T20 में सुपर ओवर में सुनील का रिकॉर्ड

सुनील नारायण का T20 क्रिकेट में सुपर ओवर में रिकॉर्ड जबरदस्त है. उन्होंने सुपर ओवर में अब तक 10 गेंदें डाली हैं. इस दौरान उन्होंने एक रन देकर 5 विकेट झटके हैं.

KKR ने बाजी मारी

लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए KKR ने अपनी पारी में 7 विकेट पर 155 रन बनाए. LSG को मैच जीतने के लिए 156 रनों का टारगेट मिला. 20वें ओवर की 2 गेंदों पर लखनऊ को मैच जीतने के लिए 7 रन बनाने थे. लेकिन लास्ट ओवर की पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद मोहम्मद शमी रन नहीं बना पाए. इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच टाई करा दिया. केकेआर की तरफ से 20वां ओवर कार्तिक त्यागी ने डाला था.

बाद में, सुपर ओवर में, लखनऊ की टीम सिर्फ एक रन बना पाई. कोलकाता को मैच जीतने के लिए 2 रनों का टारगेट मिला. KKR की तरफ से बैटिंग करने आए रिंकू सिंह ने प्रिंस यादव की पहली गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच जिता दिया.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()