The Lallantop

अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन DC की प्लेऑफ रेस के बीच खड़े हैं!

IPL में दोनों टीमों के ओवरऑल आंकड़े देखें, तो दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की बढ़त बहुत मजबूत है. दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं. इस दौरान CSK ने 20 और दिल्ली ने 12 मैच जीते.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का तगड़ा रिकॉर्ड है. (फोटो- PTI)

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब कड़ी हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें प्लेऑफ में जाने के लिए जोर लगा रही हैं. दोनों टीमें अब एक-दूसरे के खिलाफ 5 अप्रैल को खेलेंगी. जो टीम ये मैच जीतेगी, उसका क्वालिफिकेशन मजबूत होगा. जबकि हारने वाली टीम का सफर मुश्किल हो जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
DC और CSK लय बरकरार नहीं रख पाए

IPL 2026 का सीजन दिल्ली और चेन्नई के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा है. DC ने इस सीजन जीत के साथ शुरुआत करते हुए लगातार 2 मैच जीते. लेकिन, इसके बाद टीम डिरेल हो गई. DC अगले 7 मुकाबलों में सिर्फ 2 मैच जीत पाई. दिल्ली की टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की थी.

इस सीजन DC की तरह CSK का भी हाल बुरा रहा. IPL 2026 की शुरुआत में चेन्नई लगातार तीन मैच हारी. इसके बाद, DC और KKR के खिलाफ जीत दर्ज करके वापसी की. लेकिन, चेन्नई जीत की लय बरकरार नहीं रख पाई. अगले 4 मैचों में CSK ने 2 मैच जीते और 2 हारे. चेन्नई ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर कमबैक किया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ रुकेगा! BCCI बनाने जा रहा है सख्त नियम

अंशुल कंबोज और ओवरटन DC के लिए चुनौती

CSK के खिलाफ भले दिल्ली अपने होम ग्राउंड पर खेले, लेकिन चेन्नई के पेसर अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन से उसे तगड़ी चुनौती मिलेगी. अंशुल ने IPL 2026 में अब तक शानदार बॉलिंग की है. टूर्नामेंट में वह 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की बराबरी पर हैं. अंशुल लगातार पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. दिल्ली के बैटर को उन्हें फेस करना आसान नहीं होगा.

जेमी ओवरटन CSK के दूसरे सबसे सफल बॉलर हैं. उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं. टूर्नामेंट में ओवरटन ने बॉलिंग के अलावा बैटिंग से भी इम्पैक्ट डाला. चांस मिलने पर ओवरटन ने कुछ कैमियो भी खेले. 

Advertisement

वहीं, IPL 2026 में दिल्ली की बॉलिंग और बैटिंग की बात की जाए, तो दोनों डिपार्टमेंट में DC के ज्यादातर प्लेयर क्लिक नहीं कर पाए हैं. DC की टीम में केएल राहुल को छोड़कर दूसरे बैटर ज्यादा असरदार नहीं रहे. केएल राहुल 433 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं.

DC के बॉलर्स ने किया निराश

बॉलिंग की बात करें, तो DC के अक्षर पटेल लीडिंग विकेट टेकर हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, टीम के सभी बॉलर स्ट्रगल कर रहे हैं. इस सीजन दिल्ली के लिए 'इम्पैक्टफुल' बॉलिंग करने वाले लुंगी एनगिडी इंजरी की वजह से बाहर हैं. वह चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है. चेन्नई के खिलाफ दिल्ली को एक बार फिर मिचेल स्टार्क से बेहतरीन बॉलिंग की उम्मीद होगी.

DC vs CSK हेड टू हेड

IPL में दोनों टीमों के ओवरऑल आंकड़े देखें, तो दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की बढ़त बहुत मजबूत है. दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं. इस दौरान CSK ने 20 और दिल्ली ने 12 मैच जीते.

अरुण जेटली स्टेडियम में भी दिल्ली के खिलाफ CSK का रिकॉर्ड शानदार है. इस ग्राउंड पर DC और CSK के बीच 8 मैच हुए हैं. चेन्नई ने 6 मैच जीते हैं और दिल्ली की टीम सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाई है.

कुल मिलाकर चेन्नई के खिलाफ अगर दिल्ली को जीत दर्ज करनी है, तो उसे सभी डिपार्टमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस करनी होगी. इसके अलावा DC को इस सीजन चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में मिली हार को भूलकर नई शुरुआत करनी होगी. 

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement