The Lallantop

पीएम मोदी तेल बचाने की अपील करते रहे, बीजेपी नेता ने गाड़ियों का रेला निकाला रेला!

प्रधानमंत्री लगातार पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं. लेकिन मध्य प्रदेश बीजेपी के एक नेता का काफिला पीएम की अपील को मुंह चिढ़ाने जैसा है. सौभाग्य सिंह ठाकुर नाम के इस नेता को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (टेक्स्ट बुक कॉर्पोरेशन) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. वो अपना पदभार ग्रहण उज्जैन से भोपाल पहुंचे. लेकिन सस्ते में नहीं गए. सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे.

Advertisement
post-main-image
मध्य प्रदेश के एक बीजेपी नेता के काफिले को लेकर हंगामा मचा है. (एक्स कांग्रेस)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी. लेकिन उनकी ही पार्टी के कुछ नेता इस अपील की धज्जियां उड़ाते नजर आए. मामला भोपाल का है. बीजेपी नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ उज्जैन से भोपाल पहुंचे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल सौभाग्य सिंह ठाकुर को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (टेक्स्ट बुक कॉर्पोरेशन) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. वो अपना पदभार ग्रहण उज्जैन से भोपाल पहुंचे. लेकिन 'सस्ते' में नहीं गए. कथित तौर पर सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पधारे. और ये हुआ कब, प्रधानमंत्री मोदी की कम गाड़ियां इस्तेमाल करने की अपील के अगले दिन. कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भौकाल जमाने के लिए सौभाग्य सिंह ने उज्जैन से भोपाल तक गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया.

इस मामले को लेकर विपक्ष हमलावर है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और प्रधानमत्री पर तंज किया. उन्होंने लिखा, 

Advertisement

प्रधानमंत्री की अपील पेट्रोल बचाने की थी, कार्यकर्ताओं ने शायद पेट्रोल जलाने की सुन ली. प्रधानमंत्री देश से पेट्रोल डीजल बचाने की अपील करते हैं. वहीं उनकी ही पार्टी के नेता सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालते हैं. आखिर जनता क्या समझे? क्या प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण दे रहे हैं या उनकी पार्टी उनको गंभीरता से नहीं लेती.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के ऑफिसियल एक्स हैंडल से भी सौभाग्य सिंह के लंबे काफिले को लेकर प्रधानमंत्री और बीजेपी को निशाने पर लिया गया है. इस पोस्ट में लिखा गया, 

एक तरफ नरेंद्र मोदी देश को पेट्रोल डीजल के कम इस्तेमाल का लेक्चर देते हैं और दूसरी तरफ उनकी अपनी ही पार्टी के नेता उनकी अपील की धज्जियां उड़ा देते हैं. इससे पता चलता है कि नरेंद्र मोदी सारी कुर्बानियों की उम्मीद सिर्फ जनता से करते हैं. बाकी जो लोग सत्ता में हैं वे बस मजे कर सकते हैं. उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है.

Advertisement

इस घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सार्वजनिक तौर पर अपील जारी करके पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से प्रधानमंत्री के संदेश का गंभीरता से पालन करने का अनुरोध किया. वहीं सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सौभाग्य सिंह ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से कारपूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो और इलेक्ट्रिक व्हिकल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है.

वीडियो: PM मोदी की अपील के बाद गोल्ड पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई, जानिए क्या असर होगा?

Advertisement