बाबर आजम फिर बनेंगे पाकिस्तान के कप्तान, बांग्लादेश से हार के बाद फिर ड्रामा शुरू!
ढाका टेस्ट में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए कप्तान Shan Masood को कारण बताया जा रहा है. उनकी काफी आलोचना हो रही है. बतौर कप्तान तो वह फ्लॉप रहे ही. साथ ही उनका बल्ला भी इस टेस्ट में खामोश ही रहा.

बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 104 रन से हरा दिया. हर बार की तरह हारते ही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड में अफरा तफरी मच गई और शुरू हो गया हमेशा वाला म्यूजिकल चेयर्स. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस हार के बाद मौजूदा कप्तान शान मसूद की कप्तानी जाने वाली है. इसके नए दावेदार हैं पुराने बाबर आजम. बाबर घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे. 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनकी वापसी की संभावना है.
बाबर आजम बन सकते हैं कप्तानढाका टेस्ट में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए शान मसूद को कारण बताया जा रहा है. उनकी काफी आलोचना हो रही है. बतौर कप्तान तो वह फ्लॉप रहे ही. साथ ही उनका बल्ला भी इस टेस्ट में खामोश ही रहा. उन्होंने पहली पारी में 9 रन और दूसरी पारी में केवल दो रन बनाए.
पाकिस्तान को इस साल अभी सात और टेस्ट मैच खेलने हैं. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के बाकी मैच के लिए बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर फिर से अपॉइंट करने का खेल शुरू हो गया है. शान मसूद को दिसंबर 2023 में टेस्ट कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक कुल 15 मैच खेले हैं. इन 15 मुकाबलों में से टीम ने 11 मैच गंवाए हैं.
बोर्ड चाहता है बाबर की वापसीरिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी सूत्र ने बताया,
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ प्रभावशाली लोग भी चाहते हैं कि बाबर कप्तान के तौर पर वापस आएं और उनका मानना है कि उन्हें कप्तानी का एक और मौका देने का यह सही समय है. अगर बाबर दूसरा टेस्ट खेलते हैं और लय हासिल कर लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर वापसी के प्रबल दावेदार होंगे. बोर्ड के कुछ अधिकारियों के साथ शुरुआती बातचीत से संकेत मिलता है कि वह भी दोबारा कप्तान बनने के इच्छुक हैं.
यह भी पढ़ें- शमी की टीम इंडिया में होगी वापसी? बुमराह पर भी लिया जाएगा बड़ा फैसला
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि टीम के अंदर भी सभी बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर वापस लाना चाहते हैं. पाकिस्तान टीम के तीनों प्रारूप के कप्तान इस समय बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा हैं, जिनमें वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सलमान अली आगा शामिल हैं.
बाबर 2019 से 2023 के बीच तीनों प्रारूप के कप्तान थे. लेकिन, भारत में हुए 2023 ODI वर्ल्ड कप के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. उन्हें 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए फिर से कप्तान बनाया गया था. लेकिन, टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर से कप्तानी छोड़ दी थी.
वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

