IPL 2024 शुरू होने में अब कुछ घंटों का ही समय बचा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 24 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर ग्राउंड पर नजर आएंगे. जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. माही की IPL 2024 के दौरान क्या भूमिका होगी? इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपडेट दिया है.
IPL 2024 में किस पोजिशन पर खेलेंगे धोनी? इरफान पठान ने बड़ा खुलासा कर दिया
24 मार्च को Chennai Super Kings और Royal Challengers Bangalore के बीच IPL 2024 का पहला मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर ग्राउंड पर नजर आएंगे.
.webp?width=360)
दरअसल, IPL 2023 के बाद धोनी ने घुटनों की सर्जरी करवाई है. IPL 2023 के दौरान वो घुटनों में परेशानी की वजह से बैटिंग पोजिशन में काफी नीचे आते थे. इरफान का मानना है कि धोनी इस सीजन भी अपने बैटिंग पोजिशन में बदलाव नहीं करने वाले हैं. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,
“पिछले दो सालों में उनकी भूमिका काफी बदल गई है. वह निचले क्रम में बैटिंग करने आते हैं, कम गेंदें खेलते हैं. लेकिन वो बड़े शॉट मारते हैं और उनका स्ट्राइक रेट अधिक होता है. उनकी पारियां छोटी लेकिन यादगार होती हैं. मुझे लगता है कि इस साल इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा. वह वही भूमिका निभाते रहेंगे और कप्तानी के जरिए योगदान देना चाहेंगे.”
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा से गले मिले हार्दिक पंड्या, वीडियो देख फैन्स बोले-''ये रिश्ता क्या..?"
पठान ने आगे कहा,
"मैं उनसे कुछ दिन पहले मिला था, वह लगातार दो घंटे तक पिकलबॉल खेल रहे थे. उनका घुटना पहले की तरह फिट था. फैन्स के लिए यह एक रोमांचक समय है. अब उनके पास अपना पुराना लुक भी है. अब देखना होगा कि क्या हमें पुराने जमाने का धोनी भी मिलेगा?”
माही की बात करें तो IPL 2023 उनके लिए अच्छा रहा था. इस दौरान माही ने कुछ मैचेज में उपयोगी पारी खेली थी. धोनी ने इस दौरान 16 मैच में 34.67 की औसत और 185.71 बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए थे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2023 का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही CSK पांच बार IPL खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई. मुंबई इंडियंस के नाम भी IPL के पांच खिताब दर्ज हैं.
वीडियो: मनोज तिवारी धोनी पर भड़के, रिटायरमेंट के बाद पूछा टीम में क्यों नहीं लिया?













