IPL 2024 Final के पहले दो ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट खो दिए थे. पूरे सीजन बेहतरीन बैटिंग करने वाले अभिषेक शर्मा सिर्फ़ दो रन बनाकर आउट हुए. जबकि ट्रेविस हेड तो खाता भी नहीं खोल पाए. हम अपने ऑफिस पहुंचे, तब तक दोनों पविलियन पहुंच चुके थे. तब लगा कि इस मैच में अब क्या ही बचा है?
गोकुलधाम प्रीमियर... IPL 2024 Final पर लोगों के रिएक्शन देख हंसी नहीं रुकेगी
KKRvsSRH IPL Final के बाद सोशल मीडिया पर खूब कॉमेंट्स हुए. लगभग सभी लोग इसे बहुत बोरिंग बता रहे थे. किसी ने कहा कि ये सबसे बेकार फाइनल था. तो कई लोग बोले कि इससे अच्छा मैच तो उनके गली क्रिकेट में होता है.
.webp?width=360)
क्या ही रन बनेंगे? पूरा सीजन बैटर्स का डॉमिनेशन देखने के बाद यही हाल होता है. हुआ भी वही. SRH 113 रन पर सिमट गई. अब एकतरफा मैच किसको पसंद आएगा. तो सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली. क्या-क्या हुआ आपको बताते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के IPL फाइनल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मैच पर खूब मजे लिए. इन्हीं में एक ज़ेवियर अंकल नाम का अकाउंट है. अंकल जी (माने अकाउंट) ने लिखा,
'इससे अच्छा तो गोकुलधाम प्रीमियर लीग का फाइनल था.'
गोकुलधाम प्रीमियर लीग की बात छिड़ी तो एक सज्जन ने लिखा,
‘Jabardast Jethas >>> SRH’
X पर ‘ज्ञान की खोज में’ नाम के अकाउंट से लिखा गया,
‘GPL का तो एक एक बॉल इंटरेस्टिंग रहता है, लेकिन यहां पूरा मैच खत्म होने वाला है पर मजा नहीं आया.’
जगदीश नाम के सज्जन ने लिखा,
‘वो वाकई में मजेदार था, मुझे अभी याद है.’
मैच की बात हुई तो बाकी टीम्स कैसे याद ना आती. अक्षय ने लिखा,
‘इससे अच्छा चिन्नास्वामी में खेला गया RCB वर्सेज CSK मैच था.’
अब क्या अच्छा था और क्या नहीं, ये आप ही डिसाइड कर लें. मैच में क्या हुआ, ये हम बताए देते हैं. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी SRH की टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान कमिंस ने बनाए. कमिंस 24 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक शर्मा ने दो, ट्रेविस हेड ज़ीरो, राहुल त्रिपाठी नौ, नितीश रेड्डी 13 और क्लासेन 16 रन बनाकर पविलियन लौटे. उधर KKR के लिए रसल ने तीन, स्टार्क और हर्षित राणा ने दो-दो, वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिया.
जवाब में KKR ने 10 ओवर तीन गेंदों में 114 रन बना दिए. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 39 रन बनाए. वहीं वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर छह रन बनाकर नॉट आउट रहे. SRH की तरफ से कप्तान कमिंस और शहबाज़ अहमद को एक-एक विकेट मिला.
टूर्नामेंट में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवार्ड KKR के सुनील नरेन को मिला. ऑरेंज कैप विराट कोहली के नाम रही. पर्पल कैप हर्षल पटेल को हासिल हुई. वहीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी सीजन नीतीश कुमार रेड्डी रहे. फाइनल के प्लेयर ऑफ दी मैच मिचल स्टार्क बने.
वीडियो: IPL 2024: RCB प्लेयर की ऐसी हरकत, वीडियो देख हंसी के साथ गुस्सा भी आएगा!











