The Lallantop

RCB की हार से निराश फैन्स को ये खबर और इमोशनल कर देगी!

IPL 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में RCB को Rajasthan Royals के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से निराश फैन्स को एक और झटका लग सकता है.

Advertisement
post-main-image
RCB के स्टार प्लेयर दिनेश कार्तिक ले सकते हैं रिटायरमेंट (PTI)

 IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का अभियान थम गया. एलिमिनेटर मुकाबले में RCB को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही RCB को IPL खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया. RCB की हार से निराश फैन्स को टीम के स्टार प्लेयर दिनेश कार्तिक ने और इमोशनल कर दिया. विकेटकीपर बैटर ने हिंट दे दिया कि राजस्थान के खिलाफ ये मैच उनके IPL करियर का आखिरी मैच था. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है.

दरअसल, दिनेश कार्तिक मैच के बाद RCB टीम को लीड करते नजर आए. उनके ग्राउंड से बाहर जाते समय फैन्स भी ‘डीके-डीके’ के नारे लगाते नजर आए. RCB के सभी खिलाड़ी भी दिग्गज खिलाड़ी के लिए तालियां बजाते रहे. कार्तिक ने अपने ग्लव्ज उतारकर फैन्स का शुक्रिया अदा किया. इस दौरान कार्तिक काफी भावुक नजर आए. IPL के ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा ने एक फोटो शेयर कर दिनेश कार्तिक के रिटायरमेंट की बात कही.

Advertisement

हर सीजन में लिया हिस्सा

दिनेश कार्तिक की बात करें तो वो IPL के हर सीजन में खेलते हुए नजर आए.  उन्होंने IPL करियर में 257 मैच खेले, जो कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे ज्यादा हैं. कार्तिक RCB के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते नजर आए. कार्तिक ने 2018 और 2020 के बीच 37 मैचों में KKR का नेतृत्व किया. अपने करियर के दौरान कार्तिक ने 257 मैच में 26.31 की औसत से कुल 4,842 रन बनाए.  कार्तिक इस सीजन भी अच्छी फॉर्म में नजर आए.

Advertisement
कार्तिक का शानदार करियर

कार्तिक ने इस सीजन 15 मुकाबले खेले. जिनमें उन्होंने 36.22 की औसत से कुल 326 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 187.36 का रहा. इस दौरान कार्तिक ने 147 कैच और 37 स्टम्पिंग भी किए. कार्तिक ने इस सीजन के दौरान जिस अंदाज में शुरुआत की थी, उसे देखकर माना जा रहा था कि उन्हें इस बार T20 वर्ल्ड कप टीम में मौका मिल सकता था. इसको लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने उनके साथ मजाक भी किया था. हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया.

38 साल के कार्तिक के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो नवंबर 2004 में उन्होंने ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. जबकि 5 स‍ितंबर 2004 को इंग्लैंड के खि‍लाफ लॉर्ड्स में वनडे डेब्यू किया. जबकि T20 डेब्यू दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ जोहानसबर्ग में किया था. उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है.

वीडियो: RCB vs PBKS मैच में जीत के बाद दिनेश कार्तिक ने किस खिलाड़ी की तारीफ की?

Advertisement
Advertisement