The Lallantop

IPL 2024: आ गई ऑक्शन की डेट, 26 नवंबर तक प्लेयर्स बदलने की डेडलाइन

IPL के अगले सीज़न के लिए रिटेंशन की डेडलाइन पहले 15 नवंबर तय की गई थी. वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इसे पीछे धकेल दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
IPL पर दो बड़ी अपडेट (तस्वीर - BCCI)

IPL 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है. अगले साल खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की ऑक्शन की तारीख़ आ गई है. ये ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा. टीम्स को ट्रांसफर की डेडलाइन डेट की जानकारी भी दे दी गई है. IPL 2024 के लिए रिटेंशन और ट्रांसफर की डेडलाइन पहले 15 नवंबर तय की गई थी. अब इसे बढ़ाकर 26 नवंबर कर दिया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डेट में किए गए इस बदलाव को वनडे वर्ल्ड कप 2023 से जोड़ा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 15 नवंबर को अगर इसकी डेडलाइन होती, तो वनडे वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स को वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल के दौरान रिटेंशन लिस्ट जारी करनी पड़ती, जिससे दर्शक बंट सकते हैं. इसी का ख़याल रखते हुए इस डेट को पुश कर दिया गया है.

पहली बार विदेश में होगा IPL ऑक्शन

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक़ 19 दिसंबर को IPL 2024 का ऑक्शन दुबई में होगा. ऐसा पहली बार होगा, जब विदेशी ज़मीं पर IPL प्लेयर्स की बोली लगेगी. IPL 2023 का ऑक्शन भी इस्तांबुल में प्लान किया गया था, पर आख़िर में वेन्यू बदलकर केरल के शहर कोच्चि को चुना गया था.  

Advertisement

बता दें, IPL 2024 के ऑक्शन से पहले विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन होगा. हालांकि, इससे जुड़ी और जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. पर ये तय है कि WPL 2024 का ऑक्शन भारत में ही होगा.

IPL 2024 का पहला ट्रेड

IPL के अगले सीज़न से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक और बड़ा नाम जोड़ लिया है. वेस्ट इंडीज़ के घातक ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड अब रोहित शर्मा की टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे. इससे पहले वो केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे थे.

Advertisement
किस टीम के पास कितने पैसे?

एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़ टीम्स के पास इतने पैसे बचे हैं.

पंजाब किंग्स: ₹12.20 करोड़
मुंबई इंडियंस: ₹50 लाख
सनराइजर्स हैदराबाद: ₹6.55 करोड़
गुजरात टाइटंस: ₹4.45 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स: ₹4.45 करोड़
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ₹3.55 करोड़
राजस्थान रॉयल्स: ₹3.35 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ₹1.75 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स: ₹1.65 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स: ₹1.5 करोड़

IPL 2023 रिकैप

एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराया था. शुभमन गिल ने 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. मोहम्मद शमी ने 28 विकेट के साथ पर्पल कैप पहना था. गिल को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चुना गया था और यशस्वी जायसवाल ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता था. ये CSK की पांचवीं IPL ट्रॉफी थी. 
 

वीडियो: रविंद्र जड़ेजा-धोनी के रिश्तों पर CSK के उनके साथी ने कहा…!IPL

Advertisement