T20 मैच का आखिरी ओवर और बैटिंग टीम को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत. 3 विकेट बाकी और टेलेंडर्स क्रीज पर. ऐसे में मैच रोमांचक होना ही है. और हुआ भी कुछ ऐसा ही. आखिरी बॉल तक गया मैच. लेकिन एक के बाद एक गलतियों के कारण मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs LSG) के हाथ से फिसल गया.
पूरन को आउट कर सोचा था कि जीत गए, लेकिन इन गलतियों ने RCB से मैच छीन लिया!
बैंगलोर ने मैच निकाल ही लिया था, लेकिन...
.webp?width=360)

दरअसल, आखिरी ओवर में जीत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 रनों की जरूरत थी. क्रीज पर थे मार्क वुड और जयदेव उनादकट. हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर डाला और लगभग हर गेंद पर कुछ ना कुछ ऐसा हुआ, जिसने क्रिकेट फैन्स की सांसें अटका दीं. आइए जानते हैं, आखिरी ओवर में क्या-क्या हुआ.
कार्तिक-हर्षल ने की गलतीहर्षल पटेल के ओवर की पहली गेंद पर जयदेव उनादकट ने सिंगल लिया. अब बैंगलोर को जीत के लिए 5 गेंद पर चार रन की जरूरत थी. स्ट्राइक पर अब मार्क वुड आ चुके थे. लेकिन हर्षल के ओवर की दूसरी गेंद को वो सही से पढ़ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए. अब चार गेंद पर सिर्फ चार रन की जरूरत थी. इसके बाद बैटिंग करने आए रवि बिश्नोई ने ओवर की तीसरी बॉल को प्वाइंट की तरफ खेल दो रन भाग लिए. अब जरूरत थी तीन गेंद पर 2 रन की. हर्षल ने अगली गेंद पर बाउंसर मारने की कोशिश की लेकिन शॉर्ट पिच गेंद को पुल कर बिश्नोई ने एक रन भाग लिया.
मैच टाई हो चुका था. लेकिन अगली गेंद पर उनादकट ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और वो लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गए. ऐसे में अब आखिरी बॉल पर लखनऊ को एक रन बनाना था. इधर, उनकी आखिरी जोड़ी मैदान पर थी. लेकिन यहां से बैंगलोर ने लगातार दो बड़ी गलतियां कीं. हर्षल पटेल बॉलिंग के लिए भागते हुए आए. लेकिन उनके गेंद डालने से पहले रवि बिश्नोई ने क्रीज़ छोड़ दी. हर्षल ने उन्हें रन आउट करने का प्रयास किया. हालांकि, वो असफल रहे. फॉलो थ्रू में वो आगे निकल गए. फिर बीच पिच से डायरेक्ट हिट मारी. गेंद विकेट पर लगी भी. लेकिन नियम के मुताबिक, इस तरह से नॉन-स्ट्राइकर को रन आउट नहीं किया जा सकता है.
ऐसे में उन्हें दोबारा से आकर बीसवें ओवर की आखिरी गेंद फेंकनी पड़ी. ये गेंद हर्षल ने बेहतरीन डाली. आवेश खान इसे छू भी नहीं पाए. हालांकि, दोनों बल्लेबाज भाग पड़े. लेकिन विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक इस गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए. फंबल किया. फिर गेंद पकड़ी, थ्रो किया लेकिन तब तक दोनों बल्लेबाज एक रन ले चुके थे और इस गलती की वजह से बैंगलोर को एक और हार का सामना करना पड़ा.
मैच की बात करें तो KL राहुल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. बैंगलोर ने 20 ओवर्स में 213 रन बना डाले. टीम के लिए विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी जड़ी. जवाब में लखनऊ ने सिर्फ़ 23 रन पर तीन विकेट खोने के बावजूद मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया. लखनऊ के लिए काएल मेयर्स बिना खाता खोले आउट हुए. दीपक हूडा ने नौ रन बनाए. जबकि कृणाल पंड्या भी खाता नहीं खोल पाए.
लेकिन पांचवें नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस और छठे नंबर पर उतरे निकलस पूरन ने RCB के बॉलर्स को रुला लिया. स्टोइनिस ने सिर्फ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए. जबकि पूरन ने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 62 रन बना डाले. आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. जबकि RCB के बॉलर्स ने 16 रन एक्स्ट्रा दिए. RCB के लिए मोहम्मद सिराज और वेन पर्नेल ने तीन-तीन, जबकि हर्षल पटेल ने दो और कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया.
वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?


















