The Lallantop

'रामायण' के VFX की आलोचना पर बोले यश, जबरदस्त और टॉप नॉच फिल्म निकलेगी...

यश ने ये भी बताया कि 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर और वो एक बार भी स्क्रीन शेयर नहीं कर रहे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर रिलीज़ होगा.

कुछ दिन पहले Ramayana के फर्स्ट लुक टीज़र को लोगों से मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला था. एक तरफ़ जनता ने इसे पसंद किया. वहीं दूसरी तरफ़ लोग मूवी को ट्रोल करने लगे. सबसे ज्यादा मूवी के VFX को निशाने पर लिया गया था, जिस पर अब Yash ने खुद रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि अभी फिल्म का काम चल ही रहा. मगर इसका फाइनल प्रोडक्ट देखने में ज़बरदस्त होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यश इन दिनों अमेरिका में हो रहे CinemaCon 2026 में 'रामायण' को प्रमोट कर रहे हैं. वहां मीडिया से हुई बातचीत में उनसे फिल्म के VFX पर सवाल किया गया. इस पर यश कहते हैं,

"इस प्रोजेक्ट में DNEG (VFX कंपनी) को ऑनबोर्ड किया गया है. जिस फोटो-रियलिस्टिक और विजुअल्स का आप ज़िक्र कर रहे हैं, वो अभी वर्क इन प्रोग्रेस है. मुझे यकीन है कि फाइनल प्रोडक्ट बनने के बाद ये और भी अच्छा लगेगा. हम वाकई एक ऐसा प्रोडक्ट बना रहे, जो टॉप-नॉच है."

Advertisement

एक अन्य इंटरव्यू के दौरान यश ने रणबीर कपूर को लेकर भी बयान दिया था. उन्होंने फिल्म का एक बड़ा राज खोलते हुए बताया,

"रोचक बात ये है कि रामायण पार्ट 1 में रणबीर और मैंने एक बार भी स्क्रीन शेयर नहीं किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये मूवी दो पार्ट्स में बन रही. पहले पार्ट में बतौर रावण, मेरा अपना साम्राज्य होगा और राम का अपना. पर हां, हम कुछेक बार मिले. वो एक कमाल के एक्टर हैं. मुझे लगता है कि हमारे बीच म्यूचूअल रिस्पेक्ट है, जो काम आ गया."

यश ने जाने-अनजाने इस बात को कन्फर्म कर दिया कि पहला पार्ट सीता हरण के आसपास खत्म हो जाएगा. मगर ध्यान देने वाली बात ये है कि सेकेंड पार्ट में भी ये दोनों एक्टर्स सीधे लंका युद्ध के दौरान ही स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. सिनेमा कॉन के दौरान यश ने फिर कन्फर्म किया कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज़ होगा. लेकिन इस दौरान उन्होंने ये कह दिया कि मूवी अक्टूबर एंड में आएगी. डेट के हिसाब से देखें तो दीपावली 08 नवंबर 2026 को है. इस वजह से यश की अपडेट से लोगों को कन्फ्यूजन होने लगा है. हो सकता है कि डेट को लेकर उनकी जबान फिसल गई हो. या ये भी संभव है कि मेकर्स इसे दीपावली से एक हफ्ते पहले रिलीज़ कर और भी अधिक दर्शक जुटाना चाहते हैं.

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' की तुलना 'दी ऑडिसी' और 'ड्यून 3' से होने पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?

Advertisement