The Lallantop

वो 5 प्लेयर्स जिनका करियर खत्म मान रहे थे, अब IPL में फोड़ के रख दिया है!

एक ने 30 महीने बाद IPL में वापसी की है. मेगा ऑक्शन में बिके तक नहीं थे.

Advertisement
post-main-image
कमाल कर रहे हैं मोहित शर्मा और पीयूष चावला (PTI)

4 ओवर 18 रन और 2 विकेट. T20I क्रिकेट में किसी भी बॉलर के लिए ये एक शानदार आंकड़ा है. उसमें भी बॉलर अगर लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहा हो, तो उसके लिए ये आंकड़े काफी मायने रखते हैं. 13 अप्रैल का IPL मैच आपने देखा होगा तो आप समझ गए होंगे कि हम किस प्लेयर की बात कर रहे हैं. खिलाड़ी का नाम मोहित शर्मा (Mohit sharma) है. वही मोहित शर्मा जो कभी CSK के सबसे प्राइम बॉलर माने जाते थे, अचानक से ही क्रिकेट से गायब हो गए. क्रिकेट फैन्स उनका नाम लगभग भूल भी चुके थे. मगर अब उनकी तगड़ी वापसी ने सबको चौंका दिया है.

मोहित शर्मा के अलावा और भी कई ऐसे प्लेयर हैं, जिनका करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. लोग नाम भूल चुके थे. लेकिन इस सीज़न वो प्लेयर्स अपनी टीम के लिए कमाल कर रहे हैं. अब कौन हैं वो पांच प्लेयर्स? उनके बारे में आपको बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मोहित शर्मा

34 साल के पेसर मोहित शर्मा को पंजाब के खिलाफ मैच में यश दयाल की जगह मौका दिया गया. और मोहित ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. IPL 2014 के पर्पल कैप होल्डर मोहित ने IPL में अब तक 87 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 26.47 की औसत से 94 विकेट दर्ज हैं. 30 महीने IPL से दूर रहने वाले मोहित पिछले साल गुजरात के लिए नेट्स बोलर बने थे. वहीं IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में गुजरात ने उन्हें बेस प्राइस पर साइन किया था.

Advertisement
अमित मिश्रा

इस लिस्ट में अगला नाम है IPL के लेजेंडरी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का. 40 साल के अमित इस सीज़न लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने इस सीज़न सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार बॉलिंग की. मिश्रा ने इस मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं उन्होंने मैच के दौरान एक बेहतरीन कैच भी लपका. IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में मिश्रा अनसोल्ड रहे थे. वहीं IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा था. अमित मिश्रा के IPL करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 156 मैच में अब तक कुल 168 विकेट हासिल किए हैं. 

पीयूष चावला

लिस्ट में अगला नाम है एक और लेग स्पिनर पीयूष चावला का. 34 साल के पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा. और चावला उनके भरोसे पर खरे उतरे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन देकर उन्होंने 3 विकेट झटके. जिसकी बदौलत टीम को जीत मिली. चावला पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. चावला के IPL करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 168 मुकाबले खेले हैं और 161 विकेट लिए हैं.

Advertisement
संदीप शर्मा

अब बात करते हैं संदीप शर्मा की. अपनी बेहतरीन स्विंग बॉलिंग के लिए जाने-जाने वाले बोलर को इस सीज़न कोई खरीदार नहीं मिला था. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद उन्हें राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया. राजस्थान रॉयल्स ने न केवल टीम में लिया, बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी मौका दिया. और संदीप ने चेन्नई के खिलाफ मैच में बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर टीम को जीत दिला दी. संदीप ने अब तक 106 IPL मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 116 विकेट हैं.

अजिंक्या रहाणे

लिस्ट में आखिरी नाम है भरोसेमंद प्लेयर अंजिक्या रहाणे का. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले रहाणे ने अपने पहले और टीम के तीसरे मुकाबले में मुंबई के खिलाफ महज 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया. जो कि उस दौरान इस सीजन में बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक था. टीम इंडिया की टेस्ट टीम से भी अपनी जगह गंवा चुके रहाणे ने पिछले दो IPL सीज़न में बस 9 मुकाबले खेले थे. लोग उनका IPL करियर खत्म मानकर चल रहे थे, मगर फिर चेन्नई ने उनको खरीदा. खेलने का मौका दिया. और अब तक इस सीज़न में खेले गए दो मुकाबले में वो 200 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बना चुके हैं.
 

वीडियो: IPL में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने वाले टॉप-5 प्लेयर,कोहली का नाम नहीं है शामिल

Advertisement