The Lallantop

IPL : पार्टी में लड़की से 'बदसलूकी', दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेयर्स पर तगड़े नियम-कानून लगा दिए हैं!

प्लेयर बाहर जाएंगे तो फ्रेंचाइजी को बताएंगे. किसी को कमरे में बुलाने पर रोक...

Advertisement
post-main-image
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों पर लगी पाबंदी (PTI)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. जिसके मुताबिक खिलाड़ियों को अब होटल से बाहर जाने से पहले फ्रेंचाइजी ऑफिशियल को सूचित करना होगा. इसके साथ ही प्लेयर्स को रात 10 बजे के बाद किसी भी गेस्ट या परिचितों को होटल के कमरे में लाने की इजाजत नहीं होगी. इंडियन एक्सप्रेस के देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में दिल्ली टीम के एक प्लेयर के ऊपर फ्रेंचाइजी पार्टी में एक महिला से बदसलूकी के आरोप लगे थे. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने ये कड़े कदम उठाए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी अब रात 10 बजे के बाद परिचितों को अपने कमरे में नहीं ला सकते हैं. अगर वो अपने मेहमानों से मिलना चाहते हैं तो ये मुलाकात होटल के रेस्तरां या कॉफी शॉप में ही करनी होगी. इसके साथ ही खिलाड़ी अगर किसी से मिलने के लिए अपने होटल से बाहर जाना चाहते हैं तो उन्हें फ्रेंचाइजी अधिकारियों को सूचित करना ही होगा. इन नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों के ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता है.

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी गाइडलाइन में ये कहा गया है कि हर प्लेयर्स के लिए फ्रेंचाइजी के कार्यक्रमों में शामिल होना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही किसी एक घटना का जिक्र करते बिना कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के प्रत्येक सदस्य चाहे वो खिलाड़ी हों या फिर सपोर्ट स्टाफ सभी के द्वारा टीम के विजन और ऑब्जेक्टिव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सामान हुआ था चोरी

मैदान पर उतार-चढाव से गुजर रहे दिल्ली के प्लेयर्स हाल ही में एक बार और परेशानियों में फंसे थे. जब प्लेयर्स के किट से सोलह बल्ले, कुछ बैटिंग पैड्स, जूते, थाई-पैड्स और ग्लव्स चोरी हो गए थे. इंडियन एक्सप्रेस के देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक चोरी हुए बल्लों में से तीन डेविड वॉर्नर के, दो ऑलराउंडर मिचेल मार्श के, तीन विकेटकीपर फिल सॉल्ट और पांच यश धुल के थे. वहीं कुछ प्लेयर्स के जूते, ग्लव्स और बाकी क्रिकेट का सामान चोरी हुआ. हालांकि 16 अप्रैल को हुई इस चोरी पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ लिया था. 

वीडियो: एम एस धोनी के लिए ईडन गार्डन हुआ पीला, फ़ैन्स ने KKR का प्लान चौपट कर दिया!

Advertisement

Advertisement
Advertisement