The Lallantop

T20 में विराट ही नहीं हर इंडियन से आगे निकले केएल राहुल!

किस खास रिकॉर्ड के मामले में बने दुनिया के नंबर 2?

Advertisement
post-main-image
केएल राहुल. File Photo
पंजाब किंग्स के कप्तान भले ही हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लेकिन जैसे ही उन्होंने पारी का पहला रन लिया वो टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. पारी की पहली गेंद पर ही उन्होंने अभिषेक शर्मा की गेंद पर एक रन लिया और इस माइलस्टोन तक पहुंच गए. 5000 रन पूरे करते हुए उनकी सबसे खास बात ये रही है कि वो वर्ल्ड क्रिकेट में 5000 टी20 रन पूरे करने वाले सेकेंड फास्टेस्ट बल्लेबाज़ हो गए हैं. अब भी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड उनके ही टीम के साथी क्रिस गेल के नाम है. केएल राहुल ने अपनी 143वीं टी20 पारी में 5000 रन पूरे किए. इस मुकाम तक सबसे तेज़ पहुंचने वाले क्रिस गेल ने 132 पारियों में ये कारनामा किया था. केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ शॉन मॉर्श का रिकॉर्ड तोड़ा है. जिन्होंने 144 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे. अब जब वो गेल के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में ही दूसरे सबसे फास्टेस्ट हैं. तो इंडियन तो सबसे फास्टेस्ट होने ही हैं. उन्होंने भारत के लिए सबसे फास्टेस्ट 5000 रन पूरे करने वाले विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया. विराट ने 167 पारियों में 5000 टी20 रन पूरे किए थे. वहीं इस लिस्ट में सुरेश रैना भी हैं, जिन्होंने इसके लिए 173 पारियां खेलीं. हालांकि इस खास रिकॉर्ड के बावजूद राहुल अपनी पारी को लंबा नहीं कर सके. हैदराबाद के खिलाफ वो भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए. केदार जाधव ने उन्हें मिडविकेट पोज़ीशन पर कैच आउट किया. केएल राहुल की टीम पंजाब किंग्स भले ही अभी एक मैच जीती हो. लेकिन उन्होंने अब तक सीरीज़ में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. राहुल ने इस सीज़न चार मैचों में दो अर्धशतकों के साथ 161 रन बनाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement