The Lallantop

अनिल कपूर 18 साल पुरानी इस फिल्म से अब भी छाप रहे पैसा, खुद बताया कितने का चेक आया?

India Today Conclave 2026 के एक सेशन में बॉलीवुड एक्टर Anil Kapoor ने बताया कि उनकी एक फिल्म से उन्हें आज भी कमाई होती है. एक्टर ने कॉन्क्लेव में खुद अपनी कमाई का ऐलान किया.

Advertisement
post-main-image
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में अनिल कपूर शामिल हुए. (फोटो- आज तक)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने करीब 18 साल पहले एक फिल्म की थी, जिसके लिए उन्हें आज तक पैसा मिल रहा है. एक्टर ने खुद बताया कि हाल ही में उन्हें इस फिल्म से जुड़ा लाखों रुपये का चेक मिला है. अनिल कपूर को लगातार कमाकर देने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' है. साल 2008 में इस फिल्म को सिनेमा जगत का सबसे बड़ा 'ऑस्कर अवार्ड' मिला था. अब इस फिल्म को लेकर एक्टर ने अपनी पेमेंट का राज खोला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नई दिल्ली में 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' हो रहा है. कॉन्क्लेव में 'द एजलेस रेवेल: रीराइटिंग द रूल्स ऑफ स्टारडम' नाम के सेशन में 69 वर्षीय एक्टर अनिल कपूर ने भी शिरकत की. प्रोग्राम के दौरान एक्टर ने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म के बारे में बात की. इस फिल्म में अनिल कपूर ने भी काम किया था, जिसके लिए उन्हें आज तक पेमेंट चेक मिलता रहता है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्क्लेव में बात करते हुए अनिल कपूर ने बताया, 

Advertisement

"मुझे यह बात आप लोगों के साथ जरूर शेयर करनी चाहिए. यह मेरे लिए एक बहुत ही भावुक पल है. डेढ़ दशक से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कल एक बार फिर मुझे 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए एक पे-चेक मिला."

प्रोग्राम के दौरान जब उनसे पे-चेक के अमाउंट के बारे में पूछा गया. तो एक्टर ने बताया,

“कल यह 3 हजार पाउंड (करीब 3.68 लाख रुपये) थी. मैं अपने सारे टैक्स भरता हूं, इसलिए मैं यह बता सकता हूं कि मुझे आगे लगभग 5 लाख पाउंड (लगभग 6.14 करोड़ रुपये) मिलने वाले हैं. तो इस नाते मैं एक करोड़पति हूं.”

Advertisement

एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने इन पैसों के लिए कोई मांग नहीं की थी. यह पैसे वो (फिल्म निर्माता) अपनी मर्जी से देते हैं. 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म डैनी बॉयल के डायरेक्शन में बनी थी, जिसमें अनिल कपूर ने भी अहम किरदार निभाया था. एक्टर ने कॉन्क्लेव के दौरान बताया कि उन्होंने यह फिल्म सीखने के लिहाज से की थी.

अनिल कपूर ने आगे बताया कि फिल्म की टीम ने शुरू में उनसे कहा था कि वे उनकी फीस नहीं दे सकते, इसलिए उन्होंने यह फिल्म मुफ्त में करने की पेशकश की. एक्टर ने बताया,

“उन्होंने कहा कि वे मेरी फीस नहीं दे सकते. मैंने कहा, ‘क्या मैंने पैसे मांगे थे?' मैंने कहा, 'मैं यह मुफ्त में करूंगा.’ यह सब उन्होंने खुद ही किया है.”

'स्लमडॉग मिलियनेयर' साल 2008 में आई थी. इस फिल्म में देव पटेल और फ्रीडा पिंटो लीड रोल में थे, जबकि अनिल कपूर फिल्म में गेम शो के होस्ट के तौर पर नजर आए थे. फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर काफी सराहा गया था. इसने 8 एकेडमी अवॉर्ड्स समेत अन्य कई अवार्ड जीते थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: मस्जिद में एनकाउंटर, लैंडमाइन पर लेटना; Lt. जनरल डीपी पांडे ने कौन से किस्से सुनाए?

Advertisement