लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2026 की तैयारी में जुट गए हैं. पंत इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहते हैं. उनका इरादा ट्रॉफी जीतने का है. बीते सीजन पंत टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. आईपीएल 2025 में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया, जिसके चलते उनकी बहुत आलोचना हुई.
युवराज सिंह की शरण में पहुंचे ऋषभ पंत, वजह IPL 2026 है
Lucknow Super Giants के कप्तान Rishabh Pant आईपीएल 2026 में स्ट्रॉन्ग कमबैक चाहते हैं. इसलिए वह जमकर तैयारी कर रहे हैं. आईपीएल के बीते सीजन में पंत की परफॉर्मेंस काफी खराब रही थी.


लेकिन, आईपीएल के 19वें सीजन में ऋषभ पंत कुछ अलग करना चाहते हैं. इसीलिए वह जमकर तैयारी कर रहे हैं. पंत भी मानते हैं कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में वह लंबे समय से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि कप्तान के तौर पर इस सीजन में पंत पर ज्यादा दबाव है. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा.
ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी प्लेयर को सनराइजर्स ने खरीदा, भड़के लोग तो वजह बताई
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में ऋषभ पंत दमदार कमबैक करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने भारत के सबसे बड़े मैच विनर रहे युवराज सिंह के अंडर ट्रेनिंग की. युवी के अंडर उनके ट्रेनिंग करने की पुष्टि खुद एलएसजी के एक सोर्स ने की. सोर्स ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा,
“पंत अपने गेम और फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. वीडियो में उन्हें कोई भी देख सकता है कि वह दुबले-पतले हो गए हैं. वह अपने व्हाइट बॉल गेम पर फोकस करने के लिए बहुत इच्छुक थे. इसलिए उन्होंने युवराज सिंह से कहा कि वह 3-4 दिन उनके अंडर ट्रेनिंग करना चाहते हैं. जिसके बाद, पंत ने मुंबई के सीसीआई ग्राउंड पर ट्रेनिंग की.”
साउथ अफ्रीका के फॉरमर कैप्टन फाफ डुप्लेसी का मानना है कि आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत पर ज्यादा प्रेशर है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,
“मेरे लिए पंत वह प्लेयर हैं, जिन पर मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा दबाव है. हम हमेशा प्राइस टैग के प्रेशर की बात करते हैं. कुछ प्लेयर उस प्राइज टैग के दबाव में अच्छा करते हैं, और कुछ नहीं. पिछला सीजन पंत के लिए सच में मुश्किल था. टीम ने स्ट्रगल किया और उनसे रन भी कम बने.”
IPL 2025 में आउट ऑफ फॉर्म रहे पंतआईपीएल 2025 में ऋषभ पंत आउट ऑफ फॉर्म रहे. वह 14 मैचों में सिर्फ 269 रन बना पाए. इस दौरान पंत एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाने में सफल रहे. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में उनका हाईएस्ट स्कोर 118 रन नॉट आउट रहा.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)



