The Lallantop

हार्दिक पंड्या की इस बात पर किसी को भरोसा ही नहीं होगा!

पोलार्ड ने मुंबई के बैटिंग ऑर्डर पर क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
Kieron Pollard और Hardik Pandya रहे Mumbai Indians की जीत के हीरो (पीटीआई फाइल)
सनराइजर्स हैदराबाद फिर चोक कर गई. जी हां. IPL2021 में लगातार तीसरी बार डेविड वॉर्नर की टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम तीनों ही बार चेज करते हुए हारी है. पहले दो मैच हारने के बाद SRH मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करने की फिराक में थी. लेकिन रोहित शर्मा की टीम ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया. पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 150 रन बनाए. इस स्कोर में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड का. सिर्फ 22 गेंदों पर 35 रन बनाने वाले पोलार्ड ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर छ्क्के जड़े. यह दोनों छक्के ही अंत में हैदराबाद पर भारी पड़े. मुंबई की 13 रन की जीत के बाद पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. # No Fielding Pandya मुंबई की इस जीत में राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट का भी योगदान रहा. बोल्ट और चाहर दोनों ने तीन-तीन विकेट निकाले. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बोलिंग तो नहीं की, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से मैच पलट दिया. पंड्या ने मैच में दो डायरेक्ट हिट के जरिए वॉर्नर और अब्दुल समद को रनआउट किया. हालांकि मैच के बाद उन्होंने साफ कहा कि वह फील्डिंग पर बहुत मेहनत नहीं करते हैं. पंड्या ने कहा,
'मैं फील्डिंग पर बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगाता. सिर्फ इतना श्योर करता हूं कि सारे जरूरी एरिया कवर हो जाएं. ईमानदारी से कहूं तो वॉर्नर के रनआउट पर मुझे नहीं लगा था कि वह इतने ज्यादा दूर थे. मैंने सिर्फ गेंद को पुरानी करने के लिए थ्रो कर दिया और बाद में मुझे अहसास हुआ कि वॉर्नर क्रीज से काफी दूर था.'
हार्दिक ने मैच में बेहतरीन बोलिंग करने वाले अपने बोलर्स की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,
'मैं सोचता हूं कि पावरप्ले में हैदराबाद ने बेहतरीन खेल दिखाया, हमारे बोलर्स को क्रेडिट जाता है. एक यूनिट के रूप में लोगों ने जैसा एक्सपीरिएंस दिखाया, वह काफी मायने रखता है. जब भी मौका मिले आप उसे लपककर ही जीत दर्ज कर सकते हैं. हमारे पास जिस तरह का अनुभव है, बहुत सारे प्लेयर्स कैप्टन के पास जाकर फीडबैक देते हैं और इससे मदद मिलती है.'
# Extra Run Pollard मैन ऑफ द मैच पोलार्ड ने भी मीडिया से बात की. उन्होंने टीम के बैटिंग ऑर्डर पर सबसे पहले कमेंट्स किए. पोलार्ड ने कहा,
'मैं सोचता हूं कि बैटिंग ऑर्डर हालात पर निर्भर करता है, हम सभी पैड पहनकर बैठे रहते हैं और जब भी हमें बुलाया जाता है, हम तैयार रहते हैं. इसमें कोई सीक्रेट नहीं है. हमें एक रास्ता खोजना ही था और अंत में मिले उन एक्स्ट्रा रनों ने मदद की. इस पिच पर कम गेंदें खेलकर एडजस्ट करना बेहद मुश्किल है, लेकिन हम इसी के लिए ट्रेनिंग करते हैं.'
पोलार्ड ने मैच में दो ओवर बोलिंग भी की थी. जीत और अपनी बोलिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,
'मैच जीतना अच्छी बात है, यह आपको कॉन्फिडेंस देता है. जब बॉल सही से गिर रही हो तो आप एक और ओवर फेंकना चाहते हैं, लेकिन टीम को मेन बोलर्स की ज्यादा जरूरत होती है. अपना काम करके खुश हूं.'
अपने तीन में से दो मैच जीत चुकी मुंबई का अगला मैच 20 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ है. शाम 7.30 से शुरू होने वाला यह मैच भी चेन्नई में ही खेला जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement