The Lallantop

लक्ष्य सेन का ड्रीम रन जारी, ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

हॉन्गकॉन्ग के एनजी का लॉन्ग दुनिया के टॉप 10 प्लेयर्स में शामिल है. वर्ल्ड नंबर 12 लक्ष्य सेन अच्छे फॉर्म में नजर आएग. उन्होंने कई इंटेंस रैली खेली और लॉन्ग को 21-19,21-23,21-10 से हराया.

Advertisement
post-main-image
लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शानदार फॉर्म में है. (Photo-PTI)

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन जारी है. पहले राउंड में पूर्व वर्ल्ड नंबर शी युकी को हराने के बाद उन्होंने अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल की. लक्ष्य ने हॉन्ग कॉन्ग के एनजी का लॉन्ग को मात दी. इसके साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. यहां उनका सामना चीन के ली शि या आयरलैंड के न्हाट से होगा. लॉन्ग दुनिया के टॉप 10 प्लेयर्स में शामिल हैं. वर्ल्ड नंबर 12 लक्ष्य सेन अच्छी फॉर्म में हैं. उन्होंने कई इंटेंस रैली खेली और लॉन्ग को 21-19, 21-23, 21-10 से हराया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लक्ष्य ने रोमांचक पहला गेम जीता

लक्ष्य ने इस मुकाबले से पहले कभी लॉन्ग के खिलाफ मैच नहीं जीता था. पहले गेम में वह पिछड़ गए थे. उन्होंने 4-6 से पिछड़ने के बाद 15-11 से लीड हासिल की. इससे लॉन्ग पर काफी दबाव बन गया. लक्ष्य ने काफी अग्रेसिव शॉट्स खेले. हालांकि, लॉन्ग ने वापसी की और 19-19 से स्कोर बराबर हो गया. लक्ष्य ने जंप स्मैश के साथ गेम पॉइंट हासिल किया. लॉन्ग ने वाइड शॉट खेला, जिससे यह गेम लक्ष्य के नाम हो गया.

दूसरे गेम में हावी रहे लॉन्ग

दूसरे गेम में लक्ष्य ने 11-4 की लीड हासिल कर ली थी. लॉन्ग कोशिश करते रहे और एक समय पर लगातार पांच पॉइंट हासिल करके स्कोर 17-19 कर दिया. हांगकांग के खिलाड़ी ने 20-20 की बराबरी कर गेम प्वाइंट हासिल किया और लक्ष्य के नेट में शॉट मारने के साथ मैच को डिसाइडिंग गेम में पहुंचा दिया.

Advertisement

लक्ष्य ने इस दौरान शानदार मानसिक मजबूती दिखाई. उन्होंने तेज और आक्रामक खेल के दम पर 6-2 की बढ़त बना ली. उनके मजबूत डिफेंस के सामने लॉन्ग लगातार अंक बनाने में संघर्ष करते दिखे. भारतीय खिलाड़ी ने क्रॉस-कोर्ट शॉट से स्कोर 10-4 कर दिया और फिर अपने दबदबे को बढ़ाते हुए स्कोर 18-7 तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें- ‘सूर्यकुमार यादव मेरे बेटे जैसा…’, संजू सैमसन के पिता ने ट्रोल्स को बेटे की तरह 'धो डाला'

लॉन्ग ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य की शानदार डिफेंस और फुर्ती के आगे वह सफल नहीं हो सके. लक्ष्य ने कई मैच प्वाइंट हासिल किए और हांगकांग के खिलाड़ी का एक और शॉट बाहर जाने के साथ मुकाबला अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली.

Advertisement

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

Advertisement