बैंगलोर वर्सेज़ राजस्थान - बैंगलोर बड़े अंतर से राजस्थान को हराए जिससे उसका नेट रन रेट सुधरे मुंबई वर्सेज़ हैदराबाद - मुंबई भी हैदराबाद को बड़े अंतर से हराए जिससे हैदराबाद का नेट रन रेट बिगड़े पंजाब वर्सेज़ कोलकाता - पंजाब जीते दिल्ली वर्सेज़ राजस्थान - दिल्ली जीते क्यूंकि वो पहले ही प्ले-ऑफ़ में पहुंच चुकी है बैंगलोर वर्सेज़ हैदराबाद - बैंगलोर बड़े अंतर से हैदराबाद को हराए जिससे उसका नेट रन रेट और सुधरे चेन्नई वर्सेज़ पंजाब - चेन्नई बड़े अंतर से जीते जिससे चौथे नंबर की दावेदार पंजाब का नेट रन रेट बैंगलोर से कम हो जाये मुंबई वर्सेज़ कोलकाता - मुंबई जीत जाए और तीसरे नंबर पर रहे और कोलकाता के 10 पॉइंट्स ही रह जायेंइस सब से बैंगलोर और पंजाब की टीमें 12-12 पॉइंट्स के साथ होंगी. इसमें काम आएगा बैंगलोर की जीत का अंतर. अगर वो दोनों मैचों में बड़ा हुआ तो बैंगलोर आगे बढ़ जायेगी. साथ ही अगर यही नतीजे रहे तो मुंबई की टीम पहले दो स्पॉट्स में भी रह सकती है. और ऐसे ही बैंगलोर प्ले-ऑफ़ में पहुंच सकती है. इस लिहाज़ से बैंगलोर को तेज़ी से रन बनाना अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखना चाहिए. क्यूंकि उन्हें सिर्फ़ जीत ही नहीं, बड़े अंतर से जीत चाहिए.
अगले राउंड में अब भी जा सकती है RCB, अगर ये सारी चीज़ें हो जाएं तो
आज के मैच में जीत काफ़ी नहीं होगी. बहुत बड़ा तिकड़म भिड़ाना होगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलने को तैयार है राजस्थान रॉयल्स से. दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. राजस्थान 7वें पर और बैंगलोर 8वें पर. कोहली की टीम के अभी सिर्फ़ 8 ही पॉइंट्स हैं. लेकिन अगर गणित की तिकड़म भिड़ाई जाए तो ऐसा हो सकता है कि कोहली अपनी टीम को लेकर प्ले-ऑफ़ में पहुंच जायें. कैसे? हम बताते हैं. सबसे पहले, सबसे ज़रूरी तो ये है कि बैंगलोर के 12 पॉइंट्स हों. यानी उसे अपने दोनों मैच जीतने ही होंगे. इसके अलावा और टीमों के रिज़ल्ट पर भी उसे डिपेंड रहना पड़ेगा. वो रिज़ल्ट क्या होने चाहिए, देख लेते हैं:
Advertisement












