जब शारदुल ठाकुर ने हाथ जोड़कर धोनी से मांगी माफ़ी
मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ मैच में दिखा मज़ेदार नज़ारा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. मैच नंबर 15. मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच. इस से पहले मुंबई 3 मैचों में मात्र एक ही मैच जीत पाई थी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स एक भी मैच नहीं हारी थी. चेन्नई इस टूर्नामेंट की सबसे मारक टीम दिखाई पड़ रही है. वानखेड़े में हुए मैच में मुंबई की शुरुआत काफ़ी ढीली रही. पॉवरप्ले में टीम ने मात्र 40 रन बनाए. अच्छी बात बस यही रही कि टीम ने ज़्यादा विकेट नहीं खोये. डि कॉक जल्दी आउट हुए लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने सूझ-बूझ से खेलना शुरू किया. ओवर चल रहा था 8वां. आख़िरी गेंद. कुछ मिनट पहले ही रोहित शर्मा का विकेट गिरा था. युवराज सिंह बैटिंग के लिए आये थे. आईपीएल के इस सीज़न में अब तक उन्होंने ठीक-ठाक रन्स बनाए हुए थे. ओवर की आख़िरी गेंद को उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ़ भेजा. वहां शारदुल ठौर खड़े थे. शारदुल के हाथ से गेंद छिटक गई. इतने में युवराज और सूर्यकुमार यादव को एक रन लेने का टाइम मिअल गया. शार्दुल ने जल्दी से गेंद उठायी और धोनी की ओर फ़ेंक दी. थ्रो अपना रास्ता भटक चुका था और धोनी से काफ़ी दूर गया. इतना कि धोनी वहां पहुंच भी नहीं सकते थे. ओवर-थ्रो की गुंजाइश बन रही थी लेकिन फिर एक्स्ट्रा रन नहीं गया. धोनी ने पलट कर शारदुल की ओर देखा. शारदुल ने तुरंत धोनी से माफ़ी मांगी. हाथ जोड़कर.
Advertisement











