वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली
अंपायर का फ़ैसला पसंद नहीं आया तो खीज में बचकानी हरकत करने लगे रोहित शर्मा
इससे पहले उनकी टीम को आंद्रे रसल ने खूब धुना भी था.
Advertisement

रोहित शर्मा
आईपीएल 2019. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ कोलकाता नाइट राइडर्स. कोलकाता ने पहले बैटिंग की और ईडेन गार्डन्स में धुआं भर दिया. आंद्रे रसल ने 40 गेंदों में 80 रन मारे. इससे पहले क्रिस लिन और शुभमन गिल ने भी बड़े स्कोर बनाए. कोलकाता ने कुल 232 रनों का स्कोर बनाया. मुंबई इंडियन्स जब इस स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी तो उसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उसके पॉवरप्ले के अंदर 2 विकेट्स खो दिए. यहां हम दूसरे विकेट की बात करेंगे. रोहित शर्मा का विकेट. मुंबई इंडियन्स के कप्तान का विकेट. बॉलिंग कर रहे थे हैरी गर्नी. अपनी पहली 2 गेंदों पर 1 रन देने वाले गर्नी ने तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को एलबीडब्लू आउट किया. अपील हुई और अम्पायर ने फ़ैसला कोलकाता के पक्ष में दिया. रोहित शर्मा बहुत श्योर तो नहीं दिख रहे थे लेकिन उन्होंने रिव्यू लिया. मालूम पड़ा कि गेंद लेग स्टंप को छूती हुई बाहर जा रही थी इसलिए अम्पायर्स कॉल के दम पर रोहित शर्मा आउट क़रार दिए गए. चूंकि मामला अम्पायर्स कॉल का था इसलिए इसमें दोनों फ़ैसले संभव थे. अगर अम्पायर ने नॉट-आउट दिया होता और कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिव्यू लिया होता तो नॉट-आउट ही रहता. यानी सब कुछ अम्पायर ने क्या कहा, इस अपर डिपेंड कर रहा था. ऐसे में जब रोहित शर्मा रीप्ले के बाद मैदान से बाहर जाते वक़्त अम्पायर को क्रॉस करने लगे तो उन्होंने उनसे कुछ कहा और अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए बल्ला स्टंप्स में मार दिया. इससे गिल्लियां गिर गईं और स्टंप्स की लाइट जल उठी. क्रिकेट में इसे अनुशासन तोड़ना कहा जाता है और अम्पायर के फैसले पर इस तरह से विरोध जताने को बहुत ही सीरियसली लिया भी जाता है. ऐसे में ज़रूर ही रोहित शर्मा पर कोई न कोई कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है.
वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली
वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली
Advertisement











