The Lallantop

इन 3 वजहों से मैच गंवाया मुंबई इंडियन्स ने

दिल्ली के ख़िलाफ़ लगातार तीसरा मैच हारा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ डेल्ही कैपिटल्स. आईपीएल 2019 का तीसरा मैच. वानखेड़े स्टेडियम में. पहला मैच हर टीम जीतना चाहती है. शुरुआत जीत से हो तो माहौल बन जाता है. मुंबई पिछले टूर्नामेंट से स्ट्रगल करती आई है. एक जीत उनका मोराल बूस्ट कर सकती थी लेकिन दिल्ली की टीम बाज़ी मार ले गई. दिल्ली की टीम मुंबई के ख़िलाफ़ लगातार तीसरा मैच जीत चुकी है. दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए. मुंबई जवाब में 9 विकेट पर 176 रन ही बना सकी. मुंबई की हार की वजहें:

1. ऋषभ पंत की आतिशबाज़ी

rishabh pant IPL 2019 दिल्ली की टीम एक वक़्त पर एवरेज स्कोर बनाती दिखा रही थी. ऐसा लग रहा था कि मुंबई को 160-170 रनों का टार्गेट मिलेगा. लेकिन ऋषभ पंत ने आते ही चौथे गियर में बैटिंग करनी शुरू की और मुंबई की रीढ़ तोड़ दी. पंत ने अपनी 27 गेंदों में 78 रनों की इनिंग्स के दौरान 7 चौके और 7 छक्के मारे. अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे रसिख सलाम के आख़िरी ओवर में 21 रन आये. पंत ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए बॉल-दर-बॉल मैच मुंबई से छीना.

2. बॉलर्स की इकॉनमी

Rasikh salam IPL 2019 Mumbai Indians MI मुंबई इंडियन्स के बॉलर्स की इकॉनमी देखिये - रसिख सलाम - 10.50 रन प्रति ओवर मिशेल मेकलेन्हन - 10 रन प्रति ओवर बुमराह - 10 रन प्रति ओवर हार्दिक पंड्या - 10.25 रन प्रति ओवर क्रुनाल पंड्या - 10.50 रन प्रति ओवर बेन कटिंग - 13.50 रन प्रति ओवर ये नंबर्स बहुत हैं ये साबित करने के लिए कि मुंबई को आधा मैच (आधे से काफ़ी ज़्यादा) उनके बॉलर्स ने हरा दिया था. कोई भी प्लेयर 10 रन प्रति ओवर से कम रन दे ही नहीं रहा था. अंतिम ओवर्स में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर्स भी सही जगह पर नहीं पड़ रही थीं. बॉलर कोशिश तो कर रहा होता है लेकिन जब कोशिश कारगर नहीं साबित हो रही होती है तो मैच हाथ से निकलता ही है. मुंबई के साथ सारी गड़बड़ यहीं हुई. आख़िरी 5 ओवर में.

3. हार्दिक पंड्या - रोहित शर्मा

rohit sharma IPL 2019 MI vs DC ये दोनों नाम मुंबई इंडियन्स की रीढ़ बनाते हैं. पंड्या तो ऑल राउंडर की हैसियत से खेलते हैं. उन्हें ऋषभ पंत ने जी भर सूता. बाद में जब बैटिंग करने के लिए वो आये तो बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए. एक बेहद आसान कैच अक्षर पटेल को पकड़ाया और वो चलते बने. मुंबई को उस स्टेज पर एक सॉलिड पार्टनरशिप की ज़रुरत थी. पोलार्ड और युवराज सेट दिखाई दे रहे थे लेकिन पोलार्ड के आउट होने के बाद हार्दिक आख़िरी सॉलिड बैटमैन थे. उनसे कुछ भी नहीं हो सका और युवराज अकेले पड़ गए. ओपनिंग करने के लिए आये रोहित शर्मा भी फेल हुए. 13 गेंदों में मात्र 14 रन बनाए और डीप स्क्वायर लेग पर प्रेशर के चलते मारे शॉट से आउट हुए. रोहित टीम के प्राइमरी बैट्समैन हैं और बैटिंग की पूरी बुनियाद बनाने वालों में से हैं. ऐसे में उनका जल्दी आउट होना टीम पर एक्स्ट्रा प्रेशर डालता है. और आज ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement