19 साल के पृथ्वी शॉ को 17 साल का जम्मू-कश्मीर का लड़का गेंद फेंक रहा था
ये IPL बच्चों का खेल है क्या?
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. मुंबई इंडियन्स और डेल्ही कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जा रहा था. दोनों टीमें आईपीएल में अपना खाता खोलने के लिए तैयार थीं. मैच की शुरुआत मज़ेदार रही. एक तरफ़ चेन्नई की टीम है जिसकी एवरेज उम्र 33 साल है. दूसरी तरफ़ दिल्ली और मुंबई की टीमें हैं जिनकी (क्रमशः) बैटिंग और बॉलिंग ओपनिंग 19 और 17 साल के लड़के कर रहे हैं. मुंबई की तरफ़ से बॉलिंग की शुरुआत करने के लिए आये थे रसिख सलाम. रसिख जम्मू-कश्मीर के लिए क्रिकेट खेलते थे और इस साल मुंबई ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा था. रसिख पुलगाम ज़िले के अश्मुजी गांव से आते हैं और उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के सेलेक्शन के दौरान ली गई हैट्रिक से अपनी पहचान बनाई. इस हैट्रिक का वीडियो खूब वायरल हुआ था और इसके बाद वो सभी की नज़रों में आ गए थे. रसिख को ढूंढने और उन्हें तराशने का बहुत सारा क्रेडिट इरफ़ान पठान को भी जाता है. रसिख जम्मू-कश्मीर के उस इलाके से आते हैं जो आतंकवाद की घटनाओं और उसके पड़ने वाले असर से खासी प्रभावित रहती है. इस कारण उनका और वहां रहने वाले तमाम लोगों का आम जीवन काफ़ी अस्त-व्यस्त रहता है. रसिक का क्रिकेट खेलना भी कई बार बुरी तरह प्रभावित हुआ लेकिन उनकी शानदार बॉलिंग ने उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट से ज़्यादा दूर नहीं रहने दिया. विकेट के दूसरे एंड पर पृथ्वी शॉ खड़े थे. आख़िरी बार हमने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टूर मैच खेलते हुए देखा था जिसमें उनका पैर मुड़ गया और वो पूरे टूर से बाहर हो गए. इसके साथ ही उनकी वर्ल्ड कप की सीट भी कट गई. लेकिन पृथ्वी शॉ को पिछले आईपीएल में अच्छी बैटिंग के लिए खूब शाबाशी मिली थी और उसी के दम पर वो टीम इंडिया का हिस्सा भी बने. पृथ्वी शॉ ओपनिंग के लिए शिखर धवन के साथ आये और 6 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















