The Lallantop

सुपर ओवर में कोलकाता की हार की ये वजहें जानते हैं आप?

सुपर ओवर में जाकर हारी केकेआर

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. डेल्ही कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मैच. अब तक का सबसे टाइट मैच जो कि टाई हो गया, सुपर ओवर में डेल्ही कैपिटल्स ने जीता. कोलकाता ने पहले बैटिंग की और 8 विकेट पर 185 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने कैप्टंस इनिंग्स खेली और 50 रन बनाए. रसेल ने भी बढ़िया साथ दिया और फोड़ के रख दिया. बाद में दिल्ली ने बैटिंग करनी शुरू की और पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन इनिंग्स खेली. वो 99 पर आउट हुए और इससे दिल्ली रिकवर नहीं कर सकी. एक वक़्त पर मैच जीतने वाली दिख रही थी और फिर टाई करवा बैठी. कोलकाता की हार और दिल्ली की जीत की वजहें:

1. कगीसो रबाडा

kagiso rabada yorker super over last over DC vs KKR IPL 2019 साउथ अफ़्रीका का फास्ट बॉलर जिसने इंडियन टीम को जितना परेशान किया था उतना ही एक ही ओवर में केकेआर को परेशान कर दिया. 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से फ़ेंकी गई यॉर्कर. वो यॉर्कर जिसने असल में मैच को डेल्ही कैपिटल्स की गोदी में लाकर डाल दिया था. सुपर ओवर में आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक बैटिंग करने के लिए आये. कोलकाता की बैटिंग के रबाडा के आख़िरी ओवर में, जो कि इनिंग्स का भी आख़िरी ओवर ही था, 14 रन आये थे. दिल्ली की टीम ने सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए महज़ 10 रन बनाए. ऐसा लग रहा था कि आंद्रे रसेल जिस तरह की फॉर्म में हैं, वो तो एक ही गेंद में इतने रन बना देंगे. लेकिन रबाडा ने सभी को ग़लत साबित किया. उन्होंने पहली गेंद पर चौका खाया लेकिन इसके बाद अगली गेंद यॉर्कर फ़ेंक कर डॉट कराई और इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर दुनिया को क्रिकेट की सबसे स्पॉट-ऑन यॉर्कर देखने को मिली. रसेल के पास इसका कोई भी जवाब नहीं था. उनका मिडल स्टंप ज़मीन चाट रहा था. अगली तीन गेंदों में सिर्फ़ 3 रन आये और दिल्ली ने ये मैच जीत लिया.

2. पृथ्वी शॉ

prithvi shaw DC vs KKR IPL 2019 क्या बैटिंग की इस लड़के ने भाईसाब! 19 साल का लड़का 99 रन बना गया. दिल्ली के लिए बैटिंग करता है और ओपनिंग करने के लिए आता है. 55 गेंदों में 99 रन. मैच के बाद पृथ्वी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख था कि वो मैच को फिनिश नहीं कर पाए. उन्हें सेंचुरी मिस करने का गम कम था. इनिंग्स में पृथ्वी शॉ ने शानदार स्ट्रोक्स मारे और कहीं भी उनकी बैटिंग देख कर ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें इतने एक्सपीरियन्स वाले खिलाड़ियों को खेलने में कोई भी दिक्कत आ रही थी. पृथ्वी शॉ अगर ये सेंचुरी पूरी कर लेते तो वो आईपीएल के इतिहास में सेंचुरी मारने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाते.

3. कोलकाता की ओपनिंग

nikhil naik KKR vs DC IPL 2019 सुनील नारायण इस मैच में नहीं खेल रहे थे. कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि उन्हें चोट लगी हुई है. उनकी जगह बैटिंग करने के लिए आये निखिल नाइक. कोलकाता की भसूड़ी यहीं से शुरू हो गई थी. कोलकाता के पास शुभमन गिल या नीतीश राणा थे जिनसे वो ओपनिंग करवा सकते थे. लेकिन उन्होंने नाइक को टीम में लिया और ये बैकफ़ायर कर गया. नाइक ने 16 गेंदों में 7 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने एक सीधी एलबीडब्लू कॉल पर रिव्यू ले लिया. कोलकाता का रिव्यू भी चौथे ओवर के अंदर ही ख़तम हो गया. क्रिस लिन, जो कि स्वछंद तरीके से बैटिंग करने में विश्वास रखते हैं, निखिल की वजह से एक्स्ट्रा प्रेशर में थे क्यूंकि दूसरे एंड से तो रन बन ही नहीं रहे थे. और इसलिए 6 ओवर ख़तम होने पर यानी पॉवरप्ले में कोलकाता ने मात्र 36 ही रन बनाए और उसके 2 विकेट्स गिर चुके थे. इस मैच के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. केकेआर ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं. डेल्ही कैपिटल्स दूसरे नंबर हैं जिन्होंने भी 3 मैचों में 2 मैच जीते हैं और 4 पॉइंट्स हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement