The Lallantop

गंभीर ने कोहली को बुरा कप्तान कहा, वो वीडियो देखिये जिसमें गंभीर को घटिया बैट्समैन कहा गया था

हाल ही में रिटायर हुए गंभीर अब खुलकर बोल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
IPL शुरू होने में बस चंद दिन बाकी हैं. शुरू होने से पहले ही गौतम गंभीर ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं. गंभीर ने कोहली को लेकर कहा है कि रॉयल चैलेंजरर्स बेंगलोर और भारत के कप्तान विराट कोहली लिमटेड ओवर्स में डिप्टी कैप्टन रोहित शर्मा या एमएस धोनी की तरह नहीं हैं. गंभीर ने कोहली को लेकर कहा-
मैं उन्हें चतुर कप्तान के तौर पर नहीं देखता. मैं उन्हें एक कुशल कप्तान के रूप में भी नहीं देखता. उन्होंने एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है. सच यही है कि वह सिर्फ अपने रिकॉर्ड को लेकर अच्छे हैं. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी हैं जो अभी तक तीन बार चैंपियनशिप जीत चुके हैं. मुझे लगता है कि उन्हें (कोहली को) अभी लंबा रास्ता तय करना है. इस स्टेज पर आप उनकी तुलना रोहित या धोनी से नहीं कर सकते. उन्हें टीम को शुक्रिया कहना चाहिए कि लगातार फेल होने के बाद भी वो कप्तान बने हुए हैं. क्योंकि जब वे टूर्नामेंट न जीत रहें हों और फिर भी कप्तान बने रहें तो कई कप्तानों को इतने मौके नहीं मिलते
गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स 2012 और 2014 में चैंपियन बनी थी. गंभीर के लिए आख़िरी आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा था. खराब परफॉरमेंस के कारण उन्हें बीच टूर्नामेंट में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी थी और प्लेइंग इलेवेन से भी बाहर रहना पड़ा था. अभी जब गंभीर, कोहली की आलोचना कर रहे हैं तो एक वाकया याद आ गया. मौका था इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ का जिसमें गंभीर को एक लम्बे ब्रेक के बाद बुलाया गया था. साल 2014 में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी. सीरीज़ का आख़िरी टेस्ट मैच खेला जा रहा था. भारतीय टीम फॉलोऑन खेलने उतरी थी. फॉलोऑन भी 338 रन दूर था. ज्योफ़्री बायकॉट कमेंट्री कर रहे थे. इनिंग्स शुरू हुए मात्र तीन गेंदें हुई थीं और उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में कुछ बल्लेबाज़ हैं जो कि बेहद बकवास हैं. गंभीर के बारे में उन्होंने कहा कि वो इन बकवास बल्लेबाज़ों में से एक हैं. उनके साथी कमेंटेटर ने जैसे ही कहा कि क्या ऐसा कहना जल्दबाजी नहीं है, गंभीर विकेटकीपर को कैच दे बैठे. बॉयकॉट ने चिल्ला कर कहा, "मैंने कहा था न ये घटिया बल्लेबाज़ है. मैंने इसके ज़्यादातर टेस्ट मैच देखे हैं और मैं जानता हूं कि ये इंग्लैंड में बल्लेबाज़ी नहीं कर सकता है." इस सीरीज़ में गंभीर ने 2 टेस्ट मैच खेले थे और 6.25 की औसत से सिर्फ 25 रन बनाए थे. इस मैच के बाद गंभीर सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेल पाए थे. 5 मैचों की यह सीरीज़ भारतीय टीम 3-0 से हारकर भारत लौटी थी.

वीडियो- 2019 वर्ल्ड कप के बाद क्रिस गेल का 20 साल लंबा करियर थम जाएगा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement