कल रन-आउट पर कंट्रोवर्सी हुई थी, आज मैदान में कहा-सुनी हो गई
ईशांत शर्मा ने वॉटसन पर उंगली तान दी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. चेन्नई सुपर किंग्स और डेल्ही कैपिटल्स का मैच. दिल्ली की टीम पहले बैटिंग कर चुकी थी और एक वक़्त पर 160-170 पार जाती दिख रही टीम 147 पर अटक गई. चेन्नई ने उन्हें अच्छा रोका. बदले में बैटिंग करने के लिए आई चेन्नई की टीम भी ठीक शुरुआत करती दिख रही थी लेकिन अम्बती रायडू ने एक गड़बड़ शॉट खेला और गेंद हवा में उठ गई. इसे कप्तान श्रेयस अय्यर ने कैच किया. रायडू 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मैदान पर मामला थोड़ा गरम हो गया. ईशांत शर्मा ने विकेट लेकर साथियों के साथ जश्न तो मनाया लेकिन फिर जाकर शेन वॉटसन से भिड़ गए. दोनों ने एक दूसरे को कुछ बातें कहीं लेकिन वॉटसन को कुछ मज़ेदार सुनाई दिया और वो हंसते हुए दिखाई दिए. इस दौरान बाकी के खिलाड़ी ईशांत को दूर खींच रहे थे. सनद रहे कि डेल्ही कैपिटल्स की टीम में ईशांत सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और पहले आईपीएल से खेल रहे हैं. वॉटसन को ईशांत की कही कोई बात बेहद अजीब लगी और वो हंसने लगे. इसके बाद साउथ अफ़्रीका से आये रबाडा भी वॉटसन को अपने राडार पर ले आये और इन दोनों के बीच भी कुछ बातें कही गईं. दोनों को अम्पायर ने आकर अलग किया. इस पूरे दौरान शेन वॉटसन काफ़ी कूल नज़र आये.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















