टीम इंडिया तीसरे T20 वर्ल्ड कप खिताब से अब एक जीत दूर है. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनका सामना न्यूजीलैंड से होना है. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है. इस मैदान पर अब तक ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छह मुकाबले खेले जा चुके हैं.
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए बन रही बैटिंग फ्रेंडली पिच? क्यूरेटर्स को लेकर बड़ी बात पता चली
भारतीय टीम अपने तीसरे T20 वर्ल्ड कप खिताब से अब एक जीत दूर है. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें फाइनल मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले के लिए तैयार की जा रही पिच को लेकर बड़ी बात पता चली है.


आईसीसी टूर्नामेंट में आमतौर पर सभी फैसले आईसीसी के हाथ में होते हैं और इस टूर्नामेंट में स्थिति वैसी ही है. लेकिन, फाइनल से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल के लिए बैटिंग फ्रेंडली पिच तैयार की जा सकती है.
दोनों फाइनलिस्ट ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था. भारत ने जहां इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी. फाइनल में टीम इंडिया को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. साथ ही खबर है कि टीम इंडिया के अनुकूल फाइनल में पिच तैयार की जा सकती है.
ये भी पढ़ें : सैंटनर ने फाइनल से पहले दिलाई पैट कमिंस की याद!
मिक्स्ड पिच की जा रही तैयाररिपोर्ट के अनुसार, क्यूरेटर मिक्स्ड सॉयल वाली पिच तैयार कर सकते हैं. हालांकि, इस पिच में काली मिट्टी की तुलना में लाल मिट्टी ज्यादा होगी. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी उपलब्ध है, जो हर मैदान में नहीं होती. अगर पिच में लाल मिट्टी ज्यादा रहती है तो इससे बैटर्स को मदद मिलती है. टीम इंडिया ने मुंबई में एसी ही पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बना दिए थे.
अहमदाबाद में टीम इंडिया की यादें अच्छी नहीं हैं. भारत के लिए यह मैदान 2023 में कड़वी यादें छोड़ चुका है. टीम इंडिया ने तब लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन, 19 नवंबर 2023 को इसी मैदान पर फाइनल में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हरा दिया था. उस मुकाबले में काली मिट्टी की पिच का इस्तेमाल किया गया था.
मौजूदा वर्ल्ड कप में एक बार फिर काली मिट्टी की पिच पर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को अहमदाबाद में 76 रन से हराया था. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार भी रही. इसी वजह से ये माना जा रहा है कि फाइनल के लिए टीम इंडिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. इसलिए ऐसी पिच तैयार की जाएगी, जिसमें लाल मिट्टी ज्यादा हो. भारतीय टीम का कॉन्फिडेंस इंग्लैंड को हराकर अभी काफी हाई होगा.
वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?














.webp?width=275)




